फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mahadev betting app case: CBI raids more than 60 places; Raid on Bhupesh Baghel house raipur and bhilai

CG: 60 से ज्यादा जगहों पर सीबीआई का छापा; भूपेश बघेल, सौम्या चौरसिया, 4 आईपीएस समेत 7 पुलिस अफसर के घर दबिश

Wed, 26 Mar 2025 05:47 PM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 26 Mar 2025 05:47 PM IST
सार

CBI raids on Mahadev betting app case: सीबीआई ने आज बुधवार को महादेव सट्टा एप मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग- भिलाई समेत 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है।

विज्ञापन
mahadev betting app case: CBI raids more than 60 places; Raid on Bhupesh Baghel house raipur and bhilai
सीबीआई का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CBI raids on Mahadev betting app case: सीबीआई ने आज बुधवार को महादेव सट्टा एप मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग- भिलाई समेत 60 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुमनगर आवास और रायपुर स्थित सरकारी बंगले पर दबिश दी है। वहीं उनके राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा, उनके दो ओएसडी, उनकी उप सचिव रही सौम्या चौरसिया, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के सेक्टर पांच स्थित आवास, भिलाई में केपीएस स्कूल के संचालक निशांत त्रिपाठी, चार आईपीएस अधिकारी सहित पुलिस ऑफिसर्स के घर सीबीआई ने रेड मारी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के निवास पर भी छापा मारा है।  टीम ने जिन आईपीएस के घर रेड मारी है, उनमें पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा, आरिफ शेख, रायपुर के पूर्व एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, अभिषेक पल्लव शामिल हैं।  इसके अलावा एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और संजय ध्रुव के साथ टीआई गिरीश तिवारी के घर भी सीबीआई ने दबिश दी है। वहीं केपीएस स्कूल के संचालक निशांत त्रिपाठी के घर भी सीबीआई ने रेड मारी है। खबर यह भी है कि हवलदार संदीप दीक्षित और राधाकांत पांडेय के घर भी केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

mahadev betting app case: CBI raids more than 60 places; Raid on Bhupesh Baghel house raipur and bhilai
भिलाई पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कथित 6 हजार करोड़ के महादेव सट्टा एप घोटाले की जांच
पूर्व में महादेव सट्टा एप के आरोप में गिरफ्तार तीनों भाई क्रमश: पुलिस आरक्षक भीम यादव, सहदेव यादव और अर्जुन यादव के घर पर भी सीबीआई ने छापा मारा है। इससे पहले ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुम नगर आवास पर छापेमारी की थी। दबिश कथित 6 हजार करोड़ रुपये के महादेव एप घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।




दुर्ग जिले में 16 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी 
 दुर्ग जिले में सीबीआई ने 16 जगहों पर छापेमारी की है जिनमें पूर्व डीजी आनंद छाबड़ा, IPS प्रशांत अग्रवाल, IPS अभिषेक महेश्वरी भी शामिल हैं। सीबीआई 32 बंगले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा,अजय यादव समेत राजधानी रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक शेख आरिफ, प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक महेश्वरी, अनिल टुटेजा, भिलाई तीन में पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर के बंगले में छापे की कार्रवाई जारी है। वहीं पूर्व में महादेव सट्टा एप्प के आरोप में गिरफ्तार आरक्षक भीम यादव, सहदेव यादव और अर्जुन यादव के घर पर भी सीबीआई की छापामार कार्रवाई जारी है। 



 

mahadev betting app case: CBI raids more than 60 places; Raid on Bhupesh Baghel house raipur and bhilai
पूर्व सीएम के आवास के बाहर खड़ी पुलिस फोर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर सहित  60 जगहों पर छापेमारी 
महादेव एप सट्टेबाजी घोटाले की जांच को लेकर सीबीआई ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में सहित 60 जगहों पर छापेमारी की है। जिसमें राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों और महादेव बुक के प्रमुख पदाधिकारियों से जुड़े परिसर शामिल हैं। कथित 6 हजार करोड़ रुपये के महादेव एप घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की जा रही है। 




इससे पहले ईडी की टीम ने 10 मार्च को भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुम नगर आवास पर और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी की थी। कुल 14 ठिकानों ईडी की टीम ने दबिश दी थी। 
 

mahadev betting app case: CBI raids more than 60 places; Raid on Bhupesh Baghel house raipur and bhilai
पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीबीआई के छापे पर नेताओं की प्रतिक्रिया...

अब सीबीआई आई है: भूपेश बघेल
सीबीआई की छापेमारी के लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अब CBI आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित 'ड्राफ्टिंग कमेटी' की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।' 
 
 

mahadev betting app case: CBI raids more than 60 places; Raid on Bhupesh Baghel house raipur and bhilai
कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुशील आनंद शुक्ला बोले- बौखला गई है भाजपा
कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इससे पहले उन्होंने (भाजपा ने) उनके आवास पर ईडी को भेजा था। आज सीबीआई भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई आवास पर आई है। उनका आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में खलल डालने के लिए भाजपा ने आज उनके आवास पर सीबीआई की टीम भेजी है। भाजपा बौखला गई है क्योंकि वह राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है।"।  

 

mahadev betting app case: CBI raids more than 60 places; Raid on Bhupesh Baghel house raipur and bhilai
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजनीतिक दुर्भावना नहीं, यह कांग्रेस का रटा रटाया बयान: डिप्टी सीएम अरुण साव 
प्रदेश में एक साथ कई जगहों पर हुए सीबीआई रेड पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पूर्व सरकार में हुए अनेक घोटाले,जिसकी चांज चल रही है। जांच में क्रमशः जो तथ्य आ रहे हैं उसी क्रम में जांच जारी है। कांग्रेस के राजनीतिक दुर्भावना के बयान पर कहा कि यह कांग्रेस का है रटा रटाया बयान है। 

 

mahadev betting app case: CBI raids more than 60 places; Raid on Bhupesh Baghel house raipur and bhilai
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने की थी सीबीआई जांच की मांग : गृहमंत्री विजय शर्मा 
डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम के घर सीबीआई का छापा पड़ा है। किस विषय में छापा पड़ा मुझे जानकारी नहीं है। हां यह जरूर पता है कि सीबीआई ने छापा मारा है। कई विषयों को लेकर सीबीआई ने छापा मारा है। राजनीतिक दुर्भावना से की गई सीबीआई के छापे पर उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने खुद सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्हें सीबीआई और ईडी पर विश्वास है। कांग्रेस के कुछ लोगों ने गड़बड़ किया होगा पर वह आज विश्वास की बात करते हैं। नेता प्रतिपक्ष महंत ने खुद सदन में कहा था कि कुछ विषयों पर सीबीआई जांच की जरूरत है। नतीजे पर पहुंचने के लिए ही जांच हो रही है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि बस्तर पंडुम के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है पर अभी तक डेट नहीं मिला है पर उनका दौरा छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed