फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   love story_chhatisgarh_crime

29 का प्रेमी-55 की प्रेमिका, पुलिस की नाक में दम

Fri, 20 Jun 2014 12:59 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
love story_chhatisgarh_crime

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 29 साल के प्रेमी और 55 साल की प्रेमिका की प्रेम कहानी ने पुलिस को परेशान कर दिया।

विज्ञापन


बलिया, उत्तरप्रदेश से अपनी नवविवाहिता पत्नी को छोड़ कर एक युवक अपनी 55 साल की प्रेमिका के पास छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जा पहुंचा। घर वालों को बताया कि वह विदेश कमाने-खाने जा रहा है।

अपनी 55 साल की प्रेमिका के साथ कुछ दिन गुजारने के बाद मामला तब खुला, जब महिला का पति विदेश से घर लौटा। महिला के पति ने प्रेमी युवक के घरवालों को फोन किया और मामला जा पहुंचा पुलिस के पास।
विज्ञापन


मामला सामने आने पर पुलिस ने युवक को जमकर फटकार लगाई। वहीं महिला ने भी पति की इस गलती को क्षमा कर दिया और उसे साथ ले जाने के लिए राजी हो गई।

दोनों पहले से थे शादीशुदा

love story_chhatisgarh_crime

सीजीखबर के मुताबिक तोरवा टीआई आशीष आरोरा ने बताया कि बिछड़े हुए परिवार को मिलाना उनकी प्राथमिकता थी। इसलिए युवक को समझाइश दी गई। वह मान भी गया। इसलिए पुलिस कार्रवाई के बगैर ही उन्हें राजी खुशी से लौटा दिया गया।

जानकारी के अनुसार कि उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी 29 वर्षीय नित्यानंद राय की शादी पास के ही गांव के शिव आनंद राय की बेटी स्नेहलता राय से बीते 27 अप्रैल को हुई थी।

शादी के महज एक माह बाद उसने अपने परिजनों के साथ ही पत्नी को झांसा दिया कि वह नौकरी करने के लिए ओमान जा रहा है, लेकिन उसकी मासूम पत्नी के साथ ही परिजनों को क्या पता था कि वह विदेश जाने के बहाने छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा।

विदेश में नौकरी का बहाना

love story_chhatisgarh_crime

दरअसल, वह काम की तलाश में पहले भी छत्तीसगढ़ आया था और उसका महिला से प्रेम संबंध हो गया था। महिला यहां बिलासपुर के देवरीखुर्द में रह रही है। लिहाजा, युवक उसके पास बिलासपुर आ गया।

इस बीच उसके परिजन व पत्नी यह समझते रहे कि वह विदेश में काम कर रहा है। मामला तब सामने आया जब महिला गीता बाई का पति बटुकराम घर आया। वह बाहर नौकरी करता है और कभी-कभी घर आता है। घर में बेटी व बेटा भी हैं।

बटुकराम ने नित्यानंद राय के परिजनों का मोबाइल नंबर पता किया और उन्हें सूचना दे दी। स्नेहलता के पापा शिव आनंद राय अपने भाई के साथ ही सोनू के भाई शरमानंद राय को लेकर सोमवार को बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने तोरवा पुलिस से संपर्क कर मदद मांगी।

विज्ञापन

पुलिस ने समझाया

love story_chhatisgarh_crime

टीआई आशीष आरोरा ने उनकी कहानी सुनकर सोनू उर्फ नित्यानंद को थाने तलब किया। उसे देखकर परिजन हैरत में पड़ गए। काफी देर तक बहस व विवाद के बाद टीआई अरोरा ने उन्हें समझाया।

स्नेहलता भी अपने पति की गलतियों को नजरअंदाज कर क्षमा करने के लिए राजी हो गई। लिहाजा अरोरा ने युवक को उसके परिजनों से क्षमा मंगवाई और उसे अपनी पत्नी के साथ रहने की नसीहत दी। परिजनों के राजी खुशी के बाद मंगलवार दोपहर वे लोगो ट्रेन से बलिया के लिए रवाना हो गए।

सोनू उर्फ नित्यानंद राय से मिले दस्तावेज व टिकट से पता चला है कि वह 20 जून को ओमान जाने वाला था। उसके पास वीजा व टिकट है। इसी बीच उसके परिजनों को यहां महिला के साथ रहने की खबर मिली और परिजन यहां तक पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed