{"_id":"6622a3e517edd751ba01aa24","slug":"lok-sabha-elections-2024-martyred-soldier-in-a-naxalite-attack-while-on-election-duty-will-get-rs-30-lakh-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: बस्तर में चुनाव ड्यूटी में वीरगति को प्राप्त जवान के परिजनों को 30 लाख और घायल को मिलेंगे 15 लाख रु.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बस्तर में चुनाव ड्यूटी में वीरगति को प्राप्त जवान के परिजनों को 30 लाख और घायल को मिलेंगे 15 लाख रु.
Fri, 19 Apr 2024 10:35 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:35 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे जवानों में से वीरगति को प्राप्त और घायल जवानों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अनुग्रह राशि मिलेगी।
विज्ञापन
बस्तर में यूबीजीएल ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान वीरगति को प्राप्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे जवानों में से वीरगति को प्राप्त और घायल जवानों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अनुग्रह राशि मिलेगी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य में लगे सीआरपीएफ के वीरगति को प्राप्त आरक्षक देवेन्द्र कुमार के परिजनों को छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 30 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति दी गई है। वहीं निर्वाचन ड्यूटी के दौरान घायल सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को 15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु या घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जाती है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान शहीद और घायल जवानों के लिए नियमानुसार अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आज शुक्रवार को मतदान के दौरान बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र गलगम में आउटर कार्डन ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ के डी/196 कंपनी के आरक्षक देवेन्द्र कुमार द्वारा कैंपस के बाहर एरिया डोमिनेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से गंभीर चोट लगने से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से रायपुर लाते समय वो वीरगति को प्राप्त हो गये। बीजापुर में सीआरपीएफ के 62वीं बटालियन की ई कम्पनी मतदान के मद्देनजर एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। एरिया डोमिनेशन के दौरान थाना भैरमगढ़ क्षेत्रांतर्गत चिहका क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट हो गया। प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से रायपुर लाया गया है।
विज्ञापन