{"_id":"6645c9edf2417786cb04df0a","slug":"lok-sabha-elections-2024-chhattisgarh-bjp-mahila-morcha-visit-to-bihar-and-odisha-for-election-campaign-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा चुनावी मैदान में; बिहार और ओडिशा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा चुनावी मैदान में; बिहार और ओडिशा रवाना
Thu, 16 May 2024 02:25 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 16 May 2024 02:25 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की जीत के लिए चुनावी मैदान में कूद चुकी है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की जीत के लिए चुनावी मैदान में कूद चुकी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की तीन टोली बनाई गई है। पहली टोली हरियाणा, दूसरी टोली बिहार और तीसरी टोली ओडिशा के लिए रवाना हुई है। इस टीम का नेतृत्व मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत कर रही हैं।
विज्ञापन
इस दौरान शालिनी राजपूत ने कहा कि हम अपनी टीमों को अच्छी तरह से भाजपा के रीती नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन को पूरा करने के लिए अपनी संपूर्ण ताकत लगाकर बिहार एवं हरियाणा के घर-घर जाकर महिलाओं को देश के प्रति सनातन के प्रति भारतीय जनता के पार्टी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि हमारी टीम जिस प्रकार से अपने कुशल नेतृत्व और कुशल कार्यशैली से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की ठीक उसी प्रकार से लोकसभा में भी विजय प्राप्त कर 11 में 11 सीटे जीतेगी।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि पूरे भारत में मोदी लहर कि सुनामी 400 पार कर एक नई क्रांति का आगाज करेगी। हमारे छत्तीसगढ़ की महिलाएं बड़ी बहादुर और होनहार हैं, जिस प्रदेश में प्रचार करेंगी वहां पर कुछ कहने की बात नहीं रिजल्ट में दिखेगा। इतना कहते हुए शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन में सभी महिलाओं की टोली जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए अपनी टीम को लेकर आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे, प्रदेश कोषाद्यक हेमलता शर्मा, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडे, निशा चौबे, आशा दुबे, कार्यकारिणी सदस्य मंजू सिंह, स्विटी कौशिक, मोहन कुमारी साहू, किरण साहू, वैशाली रत्नपारखी, निलिमा गोश्वामी, पार्वती प्रधानी, ममता गुप्ता, रीता मंडल आदि शामिल रहीं।