दंतेवाड़ा: नक्सली हमले में भाजपा विधायक की मौत, चार जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार थमने से ठीक पहले बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने भाजपा विधायक भीमा मंडावी के काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में भाजपा विधायक और उनके ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 4 जवान भी शहीद हो गए। दंतेवाड़ा बस्तर लोकसभा सीट के तहत आता है और वहां बृहस्पतिवार को मतदान होना है।
नक्सल रोधी अभियान के डीआईजी पी सुंदरराजन ने बताया कि हमला मंगलवार को श्यामागिरी हिल्स के पास उस वक्त हुआ, जब मंडावी चुनाव प्रचार के लिए बाछेली से कुआकोंडा की ओर जा रहे थे। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी धमाका कर काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ वाहन को उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। धमाके के बाद नक्सलियों ने गोलीबारी भी की। इस हमले में मंडावी, उनके ड्राइवर और तीन पीएसओ मारे गए।
हमले के बाद अधिकारियों ने तत्काल इलाके में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस की टीमों को रवाना किया। घटनास्थल के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, हमले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
पुलिस ने दी थी इलाके में नहीं जाने की सलाह
दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस ने भाजपा विधायक को पुलिस ने इलाके में नहीं जाने की सलाह दी गई थी। हमले के बाद करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी रही। मंडावी की कार के पीछे चल रही कार में पांच और सुरक्षाकर्मी थे। हम उनकी तलाश कर रहे हैं।
बस्तर जिले से एकमात्र भाजपा विधायक थे मंडावी
बस्तर जिले में 12 विधायक हैं, जिनमें से मंडावी एकमात्र भाजपा विधायक थे। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में मंडावी ने दंतेवाड़ा सीट पर कांग्रेस के देवती कर्मा को हराया था।
जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: पीएम मोदी
हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमले में शहीद जवानों के परिवार के साथ मेरी संवेदना है। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मंडावी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने हमेशा ही छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा की। उनकी मौत की खबर से बेहद दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।
Strongly condemn the Maoist attack in Chhattisgarh. My tributes to the security personnel who were martyred. The sacrifices of these martyrs will not go in vain.
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2019
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना
छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी, उनके ड्राइवर और तीन जवानों की मृत्यु पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की है और शहीद पुलिस कर्मियों को लेकर संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुझे दंतेवाड़ा की जमीनी स्थितियां बताई हैं।'Home Minister Rajnath Singh on death of BJP MLA Bheema Mandavi, his driver & 3 PSOs in naxal attack in Dantewada: I spoke to Chhattisgarh CM & expressed my grief over the martyrdom of state police personnel. He has also apprised me of the ground situation in Dantewada. (File pic) pic.twitter.com/9VQX3AJFYD
— ANI (@ANI) April 9, 2019