फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Late night chaos at Raipur ISBT, five buses parked in the parking lot burnt to ashes

Raipur News: रायपुर ISBT में देर रात अफरा-तफरी, पार्किंग में खड़ी पांच बसें जलकर खाक

Wed, 14 Jan 2026 04:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 14 Jan 2026 04:21 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड की पार्किंग में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Late night chaos at Raipur ISBT, five buses parked in the parking lot burnt to ashes
पार्किंग में खड़ी पांच बसें जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड की पार्किंग में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते वहां खड़ी पांच बसों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सभी बसें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात पार्किंग क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना के वीडियो बनाए, जिनमें बसों को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हालांकि तब तक बसों को भारी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद बस संचालकों में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक तौर पर शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके का मुआयना कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed