फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   SECL employee committed suicide by hanging himself in Korba

Korba: एसईसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, साथी के साथ रहता था क्वार्टर में, तबादला होने पर आया था कुसमुंडा

Tue, 29 Apr 2025 10:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Apr 2025 10:14 PM IST
सार

कुसमुंडा थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, जहां परिजनों को बुलाया गया है। आने के बाद उनका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
SECL employee committed suicide by hanging himself in Korba
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत एक एसईसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा परियोजना में कैटेगिरी वन कर्मी गोपाल राम (42 वर्ष) पिता धनसाय, भटगांव निवासी वर्तमान में विकास नगर कुसमुंडा के एम 444 में निवासरत थे। उसके साथ उसका साथी सूरत लाल भी एक ही क्वार्टर में रहते थे। सूरत बीते सोमवार को अपने गांव चले गए थे। मंगलवार की शाम गोपाल से संपर्क करने के लिए उसके साथियों ने प्रयास किया और फोन भी लगाया, साथ ही क्वार्टर का दरवाजा भी खटखटाया पर किसी प्रकार से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। ऐसे में अनहोनी की आशंका में कुसमुंडा पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची, खटखटाने पर कोई आवाज नहीं होने पर पड़ोसियों के सामने दरवाजे को तोड़ा गया। जहां वह फांसी के फंदे पर पंखे में लटका हुआ था। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा की मृतक का परिवार भटगांव क्षेत्र में निवासरत है। कुष्मांडा पुलिस ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी है। बताया जा रहा है कि मृतक और उसका साथी दोनों भटगांव के रहने वाले हैं और कुछ माह पहले ही ट्रांसफर होकर कोरबा के कुष्मांडा एसईसीएल आए हुए थे। दोनों के परिवार साथ में नहीं थे दोनों पार्टनर की तरह रहते थे।
विज्ञापन


कुसमुंडा थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, जहां परिजनों को बुलाया गया है। आने के बाद उनका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि गोपाल राम सोमवार को सुबह ड्यूटी गया हुआ था। इसके बाद 2:00 बजे घर वापस आने के बाद अपने कमरे में ही बंद कर पड़ा हुआ था। जहां उसका साथी सूरत उसे बार-बार फोन कर रहा था, नहीं उठाने पर उसे अनहोनी का आशंका हुई और इसकी सूचना पड़ोसियों को फोन कर दी और उन्होंने जाकर देखा तब पूरा मामला सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed