{"_id":"640833ff3fe5e68381040e93","slug":"road-accident-in-korba-high-speed-bike-collided-with-culvert-two-friends-died-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कोरबा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कोरबा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, दो दोस्तों की मौत
Wed, 08 Mar 2023 12:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:36 PM IST
सार
कोरबा जिले के कटघोरा थाना इलाके में पेंड्रा रोड के बरबसपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कटघोरा थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना इलाके में पेंड्रा रोड के बरबसपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतकों को डायल 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक सलीम गोड (19) रावा गांव निवासी, जबकि दूसरा विलवेंशयन सोनवानी (22) मोहनपुर निवासी है। दोनों दोस्त थे और आसपास गांव के रहने वाले थे। दोनों एक साथ का कटघोरा में कंप्यूटर क्लास करते थे।
विज्ञापन
दोनों मंगलवार शाम 5:00 बजे अपने दोस्तों के साथ होली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान कटघोरा थाना इलाके में स्थित जटगा चौकी के बरबसपुर पुल के पास हादसा हो गया।
बताया जा रहा है वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते हादसा हुआ है। बाइक बेकाबू होकर सीधे पुल से जा टकराई और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना 108 दी। कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। आगे की जांच की जा रही है।