फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Rivers and drains in spate in Korba due to rain, streets filled with water

Chhattisgarh Weather: बारिश से कोरबा में नदी-नाले उफान पर, गलियों में भरा पानी; लोगों को करना पड़ रहा परेशानी

Thu, 22 Aug 2024 09:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 Aug 2024 09:20 AM IST
सार

कोरबा जिले में एक सप्ताह बाद फिर से झमाझम बारिश से शहर जलमग्न हो गया है। सुबह करीब चार बजे से आकाशीय बिजली की चमक और झमाझम बारिश शुरू हुई।

विज्ञापन
Rivers and drains in spate in Korba due to rain, streets filled with water
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में एक सप्ताह बाद फिर से झमाझम बारिश से शहर जलमग्न हो गया है। सुबह करीब चार बजे से आकाशीय बिजली की चमक और झमाझम बारिश शुरू हुई। इससे शहर के आसपास बस्तियों में और गलियों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है।

विज्ञापन


रवि शंकर नगर के मुख्य मार्ग पर फिर से जल भरा होने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह बच्चों को उसे मार्ग पर स्कूल लाने ले जाने में दिक्कत हो रही थी। दोपहिया वाहनों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की माने तो यह स्थिति पिछले कई सालों से बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, दादर नाले में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, नाला उफान पर है। लेकिन अभी आसपास घरों में पानी नहीं घुसा है। अगर लगातार बारिश होती हैं, तो आसपास के घर प्रभावित हो सकते हैं। लगातार बारिश के कारण निचली बस्ती सीतामणी, मोती सागर पारा में गलियों के नाली में पानी भरा हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई मकानों में सिपेज की परेशानी आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लगे अमरैया पारा बस्ती में जल भराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निचली कॉलोनी होने के चलते पानी भरा जा रहा है। वहीं, नाली का गंदा पानी आसपास बस्तियों में जमा हो रहा है। जिसके चलते बीमारी फैलने का डर सताने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed