फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Polling team leaves from IT College eight thousand employees will conduct voting in Korba

Korba: IT कॉलेज से रवाना मतदान दल, आठ हजार कर्मचारी कराएंगे वोटिंग, हाथी प्रभावित क्षेत्र में रहेगी विशेष नजर

Mon, 06 May 2024 02:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 May 2024 02:03 PM IST
सार

कोरबा में लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सात मई को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को आईटी कॉलेज परिसर से मतदान दलों को रवाना किया गया। पुलिस और जिला प्रशासन के कुल 8 हजार कर्मचारी मतदान की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।

विज्ञापन
Polling team leaves from IT College eight thousand employees will conduct voting in Korba
मतदान दल रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सात मई को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को आईटी कॉलेज परिसर से मतदान दलों को रवाना किया गया। पुलिस और जिला प्रशासन के कुल 8 हजार कर्मचारी मतदान की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। 249 बूथों में महिला कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है,जो मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे।

विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण को होने वाले मतदान के लिए कोरबा जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार को वोट डाले जाएंगे जिसके लिए सोमवार को आईटी कॉलेज स्थित स्ट्रॉंग रुप से मतदान दलों को रवाना किया गया। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ ही एसपी की मौजूदगी में सभी कर्मचारी सामानों को लेकर अपने अपने बूथों के लिए रवाना हुए। इस चुनाव में कुल 8 हजार जिला व पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों की ड्युटी लगाई है,जो शांतिपूर्ण ढंग से मतदान को संपन्न कराएंगे। कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया,कि 249 बूथ ऐसे हैं,जहां महिला कर्मचारी वोटिंग की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगी। जिले में ऐसे कई केंद्र हैं जो हाथी प्रभावित क्षेत्र में आते हैं,ऐसे क्षेत्रों में वन विभाग का अमला लगा हुआ है ताकी वोटिंग के दौरान हाथी मतदान केंद्र तक न आ सके।

विज्ञापन

 

मतदाल के दलों के रवानगी के दौरान मौके पर मौजूद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया,कि पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के करीब 2400 जवान शांतिपूर्ण ढंग से मतदान को संपन्न कराएंगे। मतदान के दिल 118 पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त करती रहेगी। तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बाहर से कुल 17 कंपनियां अर्द्धसैनिक बलों की कोरबा पहुंची है इसके साथ ही दूसरे राज्यों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed