फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Mob beats up man, accusing him of child theft; handed over to police

Korba: बच्चा चोर समझकर युवक की पिटाई की, पुलिस के हवाले किया, मानसिक रूप से बताया जा रहा परेशान

Thu, 02 Apr 2026 10:49 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 10:49 PM IST
सार

एक अप्रैल को चोटिया में घर में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने पीट दिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने कानून हाथ में न लेने की अपील की।

विज्ञापन
Mob beats up man, accusing him of child theft; handed over to police
korba

विस्तार

कोरबा जिले के चोटिया क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। एक अप्रैल को देर रात एक संदिग्ध युवक चोरी-छिपे एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। घर के सदस्यों की अचानक नींद खुलने पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के दौरान युवक ने वहां से भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने उससे पूछताछ करने के साथ-साथ उसकी पिटाई भी कर दी। ग्रामीणों ने बच्चा चोर की अफवाहों को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस को जानकारी मिली कि युवक मानसिक रूप से परेशान है, जिसके चलते यह घटना हुई। मारपीट की घटना में युवक को चोटें आई हैं।

विज्ञापन

डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। दो अप्रैल को पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर आगे की कार्रवाई की। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कानून को अपने हाथ में न लेने और अफवाहों से बचने की सलाह भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed