फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Land displaced people of ten villages boycotted the elections in Korba

Korba: नौ गांव के भूविस्थापितों ने किया चुनाव का बहिष्कार, जमीन के बदले नहीं मिला मुआवजा

Sun, 05 May 2024 06:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 May 2024 06:02 PM IST
सार

लंबा समय गुजारने के बाद अब नाराज नौ गांव के भूविस्थापितों ने 7 मई को मतदान का बहिष्कार करने का एलान किया है। इस घोषणा से प्रशासन का सिर दर्द बढ़ गया है।
 

विज्ञापन
Land displaced people of ten villages boycotted the elections in Korba
9 गांव को लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के द्वारा ग्रामीणों की पुश्तैनी जमीन को कोयला खदान संचालित करने के लिए अर्जित तो कर लिया गया है लेकिन मुआवजा और रोजगार देने में दिलचस्पी नहीं ली गई है। उल्टे इन लोगों को समस्या का समाधान करने के लिए एसईसीएल प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लंबा समय गुजारने के बाद अब नाराज नौ गांव के भूविस्थापितों ने 7 मई को मतदान का बहिष्कार करने का एलान किया है। इस घोषणा से प्रशासन का सिर दर्द बढ़ गया है।

विज्ञापन

 

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कुष्मांडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नौ गांव के लोगों ने बैठक की और अपनी समस्या को लेकर गंभीरता से चर्चा की। पाली पड़नियामें मैं आयोजित इस बैठक में खदान के कारण प्रभावित हुए जटराज, सोनपुरी, खोडरी, आमगांव, खैरभवना, कनवेरी, रिसदी, दुरपा के लोगों ने भाग लिया। मुख्य मुद्दा था  कई वर्ष पहले इन गांव की जमीन अर्जित करने के बाद संबंधित लोगों को मुआवजा और रोजगार नहीं दिया जाना। बैठक में इस बात को लेकर नाराजगी जताई गई की देश के लिए कोयले की जरूरत की बात कर उनकी जमीन मात्र धनु राशि में ले ली गई। उन्हें नौकरी और भूमि विस्थापन का अन्य लाभ नहीं दिया गया। यहां तक की अभी भी कई परिवार ऐसे हैं जिन्हें मुआवजा तक नहीं दिया गया है।  वे लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी और ना तो एसईसीएल प्रबंधन का ध्यान है और ना ही जिला प्रशासन का।

विज्ञापन

 

इसलिए विस्थापित समुदाय ने अपनी समस्याओं के लिए प्रशासन प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों को समान रूप से जिम्मेदार ठहराया और कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed