फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba A massive fire broke out in Kusmunda mine in Dunfer

Korba Fire: कुसमुंडा खदान में डंफर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

Mon, 01 Apr 2024 12:45 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 12:45 PM IST
सार

कोरबा के जिले के कुसमुंडा खदान में एक डंफर में भीषण आग लग गई। डंफर को कटिंग मशीन से काटा जा रहा था। तभी अचानक से टायर और डीजल टैंक में आग लग गई। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Korba A massive fire broke out in Kusmunda mine in Dunfer
डंफर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कुसमुंडा खदान में पुराने तीन नम्बर वर्कशॉप में खड़ी 100 टन वजनी क्षमता वाले विमल कंपनी के डंफर में भीषण आग लग गई। आग से उठने वाली धुएं का काला गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि ये डंफर सर्विस ऑफ हो चुके हैं।

विज्ञापन


जारी निविदा के तहत  इनकी कटिंग का कार्य चल रहा था। ठेका कर्मचारियों द्वारा इन डंफरों से बिना ज्वलनशील सामान निकले ही गैस युक्त कटिंग मशीनों द्वारा कटिंग किया जा रहा था, जिससे चिंगारी संभवतः डंफर के टायर और डीजल चेंबर में जा पहुंची। जहां से आग ने पूरे डंफर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही विभागीय फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पंहुचे और आग पर काबू पाया गया। जिस तरह से आग की लपटे उठी थी। आसपास अन्य मशीनों को अपनी चपेट में ले सकती थी। जनहानि भी हो सकती थी। निश्चित रूप से इस घटना में जिम्मेदार लापरवाह ठेका कंपनी के खिलाफ प्रबंधन को सख्ती बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस डंपर की कटिंग की जा रही थी। उसे वक्त केवल मजदूर काम कर रहे थे और लापरवाही के चलते ही घटना घटी है। किसी प्रकार का कोई वहां अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जो इसकी मॉनीटरिंग कर सके।


अचानक से आग लगी। जिसके बाद आसपास के लोग वहां से भाग खड़े हुए। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed