फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   khdan me hadsa

कोरबा: दो अलग-अलग हादसों में एक मजदूर की मौत और तीन घायल, हाइड्रोलिक सिलेंडर फटा, इकलौता कमाने वाला था संजय

Fri, 16 Jan 2026 04:43 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 16 Jan 2026 04:43 PM IST
सार

कोरबा जिले में शुक्रवार की सुबह दो अलग-अलग हादसों में एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। कुसमुंडा खदान क्षेत्र में हुई इन घटनाओं ने सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
khdan me hadsa
हादसे में संजय की मौत

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार की सुबह दो अलग-अलग हादसों में एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। कुसमुंडा खदान क्षेत्र में हुई इन घटनाओं ने सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


हाइड्रोलिक सिलेंडर फटने से मजदूर की मौत
कुसमुंडा खदान की नीलकंठ कंपनी वर्कशॉप में ड्रिल मशीन की मरम्मत के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। शुक्रवार की सुबह हाइड्रोलिक सिलेंडर फटने से 23 वर्षीय मजदूर संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त छह मजदूर मशीन पर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइड्रोलिक प्रेशर के चलते अचानक सिलेंडर फट गया, जिससे संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय कुमार चार बहनों का इकलौता भाई था और अपने बूढ़े माता-पिता का सहारा था। उसके चचेरे भाई रविंद्र कुमार देवांगन ने बताया कि संजय को शुक्रवार को अवकाश था, लेकिन कंपनी ने उसे काम पर बुलाया था, जो लापरवाही की ओर इशारा करता है। इस हादसे में दो अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोयला परिवहन के दौरान ट्रेलर भिड़े, तीन घायल
दूसरी घटना एसईसीएल कुसमुंडा खदान क्षेत्र के 14 नंबर काटा के पास हुई। कोयला परिवहन में लगे दो ट्रेलर वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक ट्रेलर का चालक वाहन के केबिन में फंस गया, जिसे निकालने के लिए करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इस हादसे में दोनों ट्रेलर वाहनों में सवार कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों और मजदूरों ने दोनों घटनाओं में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed