फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Gas cylinder caught fire while cooking in chhattisgarh Korba

Korba: खाना बनाने के लिए जलाया चूल्हा, लग गई सिलेंडर में आग, हड़बड़ी में निकालकर फेंका बाहर और....

Tue, 28 Mar 2023 10:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Mar 2023 10:15 PM IST
सार

सूरज ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसने सिलेंडर को एजेंसी से खरीदा था। जिसके बाद उसने आज चालू किया ही था कि हादसा हो गया। वह आग लगते ही काफी डर गया था। सिलेंडर की आग बुझने के बाद ही उसने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Gas cylinder caught fire while cooking in chhattisgarh Korba
खाना बनाने के चूल्हा जलाते ही सिलेंडर में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार रात एक मकान में रखे घरेलू सिलेंडर में आग गई गई। आनन-फानन में घरवालों ने सिलेंडर निकालकर बाहर फेंक दिया। इसके चलते बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस आरक्षकों ने आग पर काबू पाया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामपुर बस्ती में रहने वाला सूरज कुमार जिला सत्र न्यायालय में चपरासी के पद पर है। काम से छुट्टी होने के बाद वह बाजार गया था। इसके बाद रात करीब आठ बजे अपने घर पहुंचा। खाना बनाने के लिए उसने सिलेंडर चालू किया और चूल्हा जलाया। चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली। उसने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन लपटे बढ़ती देख घबरा गया। सिलेंडर निकालकर बाहर फेंक दिया। 
विज्ञापन


सूरज ने इसकी सूचना डायल-112 को दी। वहां से पुलिस टीम पहुंची और बस्ती में लगी भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद कांस्टेबल ईश्वर ध्रुव और चालक संदीप ने मशक्कत के बाद सिलेंडर में लगी आग को काबू किया। आग बुझने के बाद बस्ती वालों ने राहत की सांस ली। फिलहाल एहतियात के तौर पर सिलेंडर को बाहर ही रख दिया गया है। चेक किया गया कि कहीं उसमें अभी भी लीकेज तो नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed