फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Forest Minister Kedar Kashyap gave 4 bikes to Hathi Mitra Dals in Korba and announced a major plan

कोरबा पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप: मानव-हाथी संघर्ष रोकने पर जोर; किंग कोबरा संरक्षण की बनेगी बड़ी कार्ययोजना

Thu, 20 Aug 2026 03:18 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 03:18 PM IST
सार

वन मंत्री ने सबसे पहले पाली विकासखंड के डोंगानाला वन परिक्षेत्र में वन समितियों का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने समितियों के कामकाज की समीक्षा की और ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी।

विज्ञापन
Forest Minister Kedar Kashyap gave 4 bikes to Hathi Mitra Dals in Korba and announced a major plan
वन मंत्री का कोरबा दौरा

विस्तार

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के कोरबा दौरे के दौरान वन प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण को लेकर कई अहम पहल सामने आईं। वन सचिव और पीसीसीएफ की मौजूदगी में मंत्री ने पाली के डोंगानाला वन क्षेत्र में वन समितियों के कामकाज की समीक्षा की और ग्रामीणों से संवाद किया। चोटिया में आयोजित कार्यक्रम में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में काम करने वाले हाथी मित्र दलों को चार मोटरसाइकिलों के साथ जूते, टॉर्च और अन्य सुरक्षा उपकरण दिए गए। मंत्री ने कहा कि हाथियों की बढ़ती संख्या के बावजूद तकनीक और समय पर सूचना के जरिए मानव-हाथी संघर्ष को कम करने में सफलता मिल रही है।
विज्ञापन


वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष को कम करना और मानव जीवन की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में छत्तीसगढ़ में हाथियों की संख्या करीब 200 से 250 के आसपास थी, जो अब बढ़कर लगभग 450 से अधिक हो गई है। इसके बावजूद मानव-हाथी द्वंद्व में कमी आई है। मंत्री ने 'गज संकेत' ऐप को इस दिशा में उपयोगी पहल बताया। उन्होंने कहा कि हाथियों की गतिविधियों की समय पर जानकारी मिलने से ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है, जिससे जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन


दौरे के दौरान पाली विकासखंड के डोंगानाला वन परिक्षेत्र में वन समितियों का निरीक्षण कर मंत्री ने उनके कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद चोटिया में हाथी मित्र दलों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए, ताकि वे प्रभावित इलाकों में बेहतर तरीके से काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा में किंग कोबरा संरक्षण को लेकर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र इस दुर्लभ प्रजाति के लिए अनुकूल हैबिटेट है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए वन विभाग जल्द ही व्यापक कार्ययोजना तैयार करेगा। लकड़ी तस्करी के सवाल पर वन मंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले में पहले भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई तस्करी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसमें तस्कर के साथ यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed