फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   District administration took out flag march in Korba

होली को लेकर मुस्तैद प्रशासन: पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च, एएसपी ने अपराधियों को दिया ये अल्टीमेटम

Sat, 23 Mar 2024 01:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Mar 2024 01:16 PM IST
सार

एएसपी ने कहा कि होली पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए। यदि कोई नई परंपरा डालने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
District administration took out flag march in Korba
पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में होली और आगामी दिनों में पढ़ने वाले कई त्योहार सहित लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस गंभीर है। पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गई है। जिले के हर शहर में लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से इस पर्व को मनाने की अपील की जा रही है। जनता में विश्वास जागृत करने के उद्देश्य से कोरबा नगर के कोतवाली से शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें विभिन्न क्राइम जोन का भ्रमण किया। कलेक्टर अजीत वसंत, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई और एसपी सिद्धार्थ तिवारी इसमें विशेष रूप से शामिल हुए। जिला पुलिस बल, सीएएफ, छत्तीसगढ़ होमगार्ड के 200 जवान ने फ्लैग मार्च के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को संदेश दिया।

विज्ञापन

 

वहीं थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो, दीपका क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। चारपहिया एवं दोपहिया वाहन में सवार पुलिस कर्मियों के द्वारा होली एवं शब-ए- बरात त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने हेतु अपील की गई। साथ ही जिले के गली मोहल्लों एवं चौक चौराहों में पुलिस बल द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की जा रही है।

विज्ञापन

 

एएसपी ने कहा कि होली पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए। यदि कोई नई परंपरा डालने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन की कोशिश है कि अराजक तत्वों पर पहले से ही इतनी नकेल कस दी जाए कि वह कोई बेवजह बवाल न खड़ा करें। यही वजह है कि पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, वहीं अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। होली पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed