फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Decomposed body found in bag near CSEB railway track, suspected murder and dismemberment, forensic investigati

सीजी: कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे बैग में मिली सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका से सनसनी

Wed, 14 Oct 2026 12:39 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 12:39 PM IST
सार

सीएसईबी चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे बैग के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव 10 से 15 दिन पुराना होने की आशंका है। पुलिस फोरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और शव की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
Decomposed body found in bag near CSEB railway track, suspected murder and dismemberment, forensic investigati
बैग में बंद मिली सड़ी-गली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में एक बैग के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब है कि फिलहाल मृतक की पहचान और लिंग का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर हत्या के बाद शव को बैग में भरकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन


बैग से आ रही थी तेज बदबू, लोगों ने पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, बुधवार को जैन मंदिर के पीछे बसी बस्ती के लोगों ने रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में एक संदिग्ध बैग पड़ा देखा। बैग से तेज बदबू आ रही थी। संदेह होने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो उसके अंदर सड़ी-गली लाश दिखाई दी। इसके बाद तत्काल सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन


10 से 15 दिन पुराना होने की आशंका
पुलिस के मुताबिक, शव करीब 10 से 15 दिन पुराना होने की आशंका है। लंबे समय तक पड़े रहने के कारण शव बुरी तरह सड़ चुका है और उसमें कीड़े भी लग गए हैं। इसी वजह से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शव पुरुष का है या महिला का। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा शव से जुड़ी अहम जानकारियों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्रारंभिक आशंका है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को बैग में भरकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका गया होगा। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, बस्ती के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


शव की पहचान के प्रयास जारी
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान कराने के साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतक कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बैग में बंद मिली सड़ी-गली लाश,हत्या कर टुकड़े कर फेंकने की आशंका

बैग में बंद मिली सड़ी-गली लाश,हत्या कर टुकड़े कर फेंकने की आशंका

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed