फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Crowd of women gathered to take form of Mahtari Vandan Yojana

महतारी वंदन योजना: आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही फॉर्म के लिए लगी महिलाओं की भीड़, सुबह से लगी लंबी लाइन

Tue, 06 Feb 2024 12:53 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 12:53 PM IST
सार

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके बाद शिविर में महिलाओं की भीड़ लग गई। शिविर लगने के पहले से सुबह से काफी संख्या में महिलाएं लाइन में लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
Crowd of women gathered to take form of Mahtari Vandan Yojana
फॉर्म के लिए महिलाओं की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जहां पुरानी बस्ती कोरबा में आयोजित शिविर में पहले दिन फॉर्म लेने के लिए महिलाओं की भीड़ लग गई। महतारी वंदन योजना को लेकर उत्साहित महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अपना आभार जाता है।

विज्ञापन


महतारी वंदन योजना के लिए कोरबा में योजना शुरू होने से पहले ही पार्षद और जनप्रतिनिधियों के घर पर भारी भीड़ देखी जा रही थी। योजना शुरू होने के पहले ही वादों में महतारी वंदन योजना को लेकर दलाल भी सक्रिय हो गए थे। जहां फॉर्म के नाम पर पैसे की मांग भी की जा रही थी। वार्ड नंबर आठ पार्षद सफल दास महंत ने वार्ड में लगाकर लोगों से अपील भी की थी कि दलालों से सावधान रहें।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि इस योजना को लेकर उन्होंने काफी इंतजार किया है। आखिरकार योजना शुरू होने के बाद फार्म लेने आई हैं। निश्चित ही इस योजना से महिलाओं को इसका लाभ जरूर मिलेगा। कहीं-कहीं महिला इस योजना के लाभ मिलने के बाद आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महिलाएं ऐसी भी है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जिनके पति नहीं हैं और न ही बच्चे हैं। ऐसी महिलाओं को मदद जरूर मिलेगी और राहत की सांस लेंगी। इस शिविर की शुरुआत पुरानी बस्ती से हुई है। जहां नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डन सिविल लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed