{"_id":"6423eb9eb72901dba00a44da","slug":"chhattisgarh-police-arrested-smuggler-with-12-kg-of-ganja-in-korba-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: 12 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार, कार से कर रहा था तस्करी; ओडिशा से लाकर बेचता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: 12 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार, कार से कर रहा था तस्करी; ओडिशा से लाकर बेचता था
Wed, 29 Mar 2023 01:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:11 PM IST
सार
पुलिस ने उसके पास से कार में 12 किलो गांजा बरामद किया है। उसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर क्षेत्र में खपाता था। पुलिस ने उसके पास से कार में 12 किलो गांजा बरामद किया है। उसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामला जटका चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक कार से गांजे की तस्करी कर रहा था। वह कटघोरा की ओर से जा रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की और कार को रुकवा लिया। तलाशी में कार से गांजा बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी ग्राम कटोरी नगोई निवासी राम जगत नायक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह ओडिशा से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्रों में खपाता था।
विज्ञापन