फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Chhattisgarh korba railway station public toilet catches fire doused after many hours anti social elements did

कोरबा: रेलवे स्टेशन पर पब्लिक टॉयलेट में आग से मचा हड़कंप, घंटों बाद पाया काबू, असामाजिक तत्वों की थी करतूत

Wed, 29 Mar 2023 10:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 Mar 2023 10:04 AM IST
सार

स्टेशन मास्टर का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि पब्लिक टॉयलेट के पास कपड़ों का ढेर पड़ा है जिसमें आग लगी है, उनका मानना है कि यह किसी ने जानबूझकर किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh korba railway station public toilet catches fire doused after many hours anti social elements did
रेलवे स्टेशन के पब्लिक टॉयलेट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पब्लिक टॉयलेट पर आगजनी की घटना सामने आई। देखते ही देखते पब्लिक टॉयलेट जलने लगी और आप की लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटना सुबह तड़के 4:00 बजे की है, जब पब्लिक टॉयलेट में आग लग गई। घटना की सूचना पर रेलवे के अधिकारी कर्मचारी समेत आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखने लगीं। स्टेशन मास्टर एके गुप्ता मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी गई। फाटक बंद होने के चलते दमकल वाहन पहुंचने में देर हो गई, जिसके चलते पब्लिक टॉयलेट का काफी हिस्सा बुरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। घंटों मशक्कत के बाद दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे स्टेशन मास्टर ने बताया कि जब वह आग की सूचना पाकर पहुंचे तो देखा कि पब्लिक टॉयलेट के पास कपड़ों का ढेर पड़ा था और ऐसा लग रहा था कि किसी ने जानबूझकर इसमें आग लगाई है। माना जा रहा है कि असामाजिक तत्वों की करतूत के कारण आगजनी की घटना घटी। इसकी सूचना उसने रेलवे आरपीएफ पोस्ट कोतवाली थाना पुलिस को दी गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक टॉयलेट के आसपास ऑटो स्टैंड और रेलवे स्टैंड संचालित हैं, गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो एक बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed