फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Both the drivers died in the fierce fire after two trucks collided

Korba: दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, दोनों चालकों की जलकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 24 Feb 2023 11:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:03 AM IST
सार

सिविल लाइन थाना में पदस्थ एएसआई इमरान खान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां रात भर सात घंटे तक आग पर काबू पाने और वाहन में फंसे चालकों के शवों को बाहर निकालने का काम किया गया।

विज्ञापन
Both the drivers died in the fierce fire after two trucks collided
ट्रकों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के रिसदी उरगा बाईपास मार्ग पर झगरहा के समीप बीती रात दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इस टक्कर के कारण ट्रक में आग लग गई। जिसमें जलकर दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई। बाईपास मार्ग पर हुई टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग की खबर दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। जेसीबी और अन्य माध्यमों से सात घंटे की मशक्कत के बाद दोनों ट्रक चालकों के शव बाहर निकाले गए।

विज्ञापन


राखड़ से भरे ट्रक बालको से कनकी की ओर जा रहा था, ट्रक चालक 35 वर्षीय दिलीप यादव दर्री इलाके का रहने वाला था। मृतक के ससुर आसाराम यादव ने बताया कि दिलीप यादव का दामाद है और शादी के बाद पिछले 20 सालों से दर्री इलाके में रहता था। उसके दो बच्चे हैं, फोन पर उसे जानकारी मिली की उसकी ट्रक में आग लग गई है। जब वह सुबह चार बजे पहुंचा तो ट्रक में आग लगी हुई थी और फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा था। दिलीप यादव की केबिन में फंसने के कारण जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरा ट्रक का चालक 37 वर्षीय पकंज शर्मा बिहार का रहने वाला था, जो रायपुर की एक कंपनी की गाड़ी चलाता था। अतुल नैला राइस मिल से चावल लोड करके झारखंड के लिए निकला हुआ था। मृतक के बड़े भाई अतुल शर्मा ने बताया कि वह भी उसी कंपनी का गाड़ी चलाता है, उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसके भाई का सड़क हादसा हो गया है, जिसमें उसकी मौत हो गई है। वह सुबह पांच बजे घटनास्थल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना में पदस्थ एएसआई इमरान खान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां रात भर सात घंटे तक आग पर काबू पाने और वाहन में फंसे चालकों के शवों को बाहर निकालने का काम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed