फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Bear climbed tree forest workers worked hard all day to rescue it in Korba

Korba: पेड़ पर चढ़ा भालू, रेस्क्यू करने के लिए वनकर्मी पूरे दिन करते रहे मशक्कत, मिली कामयाबी

Wed, 08 May 2024 12:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 May 2024 12:38 PM IST
सार

कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अतंर्गत सरगबुंदिया सर्किल में भालु व चीतल सहित अन्य वन्यजीवों की भरमार है, जो जंगल के भीतर स्वतंत्र विचरण करते हैं। कई बार वन्यजीव भोजन व पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच जाते हैं। 

विज्ञापन
Bear climbed tree forest workers worked hard all day to rescue it  in Korba
पेड़ पर चढ़ा भालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में जंगल से निकलकर एक भारी भरकम भालू मड़वारानी रेलवे स्टेशन के समीप जा पहुंचा। वह जंगल में लौटता, इससे पहले लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। जिससे भालू सेमर पेंड़ में करीब 20 फीट ऊपर चढ़ गया। उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने वनकर्मी पूरे दिन डटे रहे। आखिरकार मंगलवार की देर शाम भालू के पेड़ से उतरते ही जंगल की ओर खदेड़ा गया।

विज्ञापन

 

कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अतंर्गत सरगबुंदिया सर्किल में भालु व चीतल सहित अन्य वन्यजीवों की भरमार है, जो जंगल के भीतर स्वतंत्र विचरण करते हैं। कई बार वन्यजीव भोजन व पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच जाते हैं मंगलवार की तड़के भी एक भारी भरकम भालू जंगल से निकलकर मड़वारानी रेलवे स्टेशन के समीप जा पहुंचा। वह काफी देर तक आसपास विचरण करता रहा। इस बीच उजाला होते ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। जंगल में लौटने के बजाय भालू रेलवे स्टेशन और कोरबा- चांपा मार्ग के बीच सेमर पेंड़ में करीब 20 फीट उपर जा चढ़ा। 

विज्ञापन

 

इस बीच लोगों की नजर भालू पर पड़ गई। यह खबर मिलते ही कौतुहलवश भालू को देखने भीड़ एकत्रित होने लगी। जिसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को मिली। वनमंडलाधिकारी अरविंद पीएम के निर्देश पर एसडीओ सूर्यकांत सोनी ने तत्काल भालू को रेस्क्यू आॅपरेशन कर जंगल में छोड़ने टीम रवाना कर दिया। सरगबुंदिया सर्किल प्रभारी बीके शुक्ला के नेतृत्व मे टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास मौजूद भीड़ को हटाया, तत्पश्चात पूरे दिन भालू की निगरानी में जुटी रही। देर शाम अंधेरा होते ही भालु पेंड़ से नीचे उतरा। वन कर्मियों ने पूरी एहतियात के साथ उसे जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


वन्यजीवों के स्वच्छंद विचरण में सड़क निर्माण बाधा
ग्रामीणों की मानें तो मड़वारानी की पहाड़ी भालू विचरण करते हैं। जिस भालू का रेस्क्यू किया गया, वह अक्सर अन्य भालुओं के साथ मंदिर के आसपास देखा जाता था, लेकिन सड़क निर्माण शुरू होने के बाद उसका कुनबा छोटा हो गया है। बीते कुछ समय से भारी भरकम भालू की नजर आ रहा है। संभवत: अन्य भालू दीगर क्षेत्र की ओर कूच कर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed