फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   arrested ganja peddler with 305gm cannabis nabbed consumer and five absconding warranties under Operation Baaz

सीजी: कोरबा में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गांजा बेचने और रखने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 08:08 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 08:08 AM IST
सार

कोरबा में कोतवाली पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में राजू केसरी को गिरफ्तार कर 305 ग्राम गांजा जब्त किया। एक अन्य युवक से 5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। ऑपरेशन बाज के तहत पांच फरार वारंटियों पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
arrested ganja peddler with 305gm cannabis nabbed consumer and five absconding warranties under Operation Baaz
गांजा तस्करी करने वाले तस्कर के साथ पीने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं, गांजा रखने और सेवन करने के मामले में भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा ऑपरेशन बाज के तहत पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि राताखार अटल आवास निवासी राजू केसरी (25), पिता भीम बहादुर केसरी, अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को गांजा बेचते हुए पकड़ लिया।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से 305 ग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 830/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(ए) में मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की पहचान, राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

गांजा रखने और सेवन के मामले में भी कार्रवाई
एक अन्य मामले में पुलिस ने पानी टंकी नर्सरी मोहल्ला, कोरबा निवासी शंकर दास (22), पिता स्वर्गीय रामकुमार, को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 5 ग्राम गांजा जब्त किया गया। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कोरबा पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत पांच वारंटियों को भी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, ये वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed