{"_id":"6ab37cc3ff90b4e6c103fce2","slug":"354-molestation-case-escaped-from-pasan-police-custody-on-bathroom-pretext-case-filed-under-bns-section-265-korba-news-c-1-1-noi1487-4755781-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम जाने का बहाना बनाया: पुलिस को चकमा देकर भागा स्थायी वारंटी, छेड़छाड़ के पुराने केस में था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरूम जाने का बहाना बनाया: पुलिस को चकमा देकर भागा स्थायी वारंटी, छेड़छाड़ के पुराने केस में था फरार
Wed, 23 Sep 2026 03:58 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 03:58 PM IST
सार
पसान में छेड़छाड़ के पुराने मामले का स्थायी वारंटी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। बाथरूम जाने का बहाना बनाकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने बीएनएस की धारा 265 में केस दर्ज कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ 354 का आरोपी
विस्तार
कोरबा जिले के पसान थाना इलाके से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। युवती से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार 354 का स्थायी वारंटी पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया। आरोपी ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और मौका पाकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, फरार आरोपी का नाम खीरचंद बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। पसान पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
मामले में कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी धारा 354 का पुराना स्थायी वारंटी था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और टीम ने उसे हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
एसडीओपी ने बताया कि हिरासत में लेने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने उसे जाने दिया, लेकिन इसी का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद थाना में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने फौरन नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 265 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। यह धारा पुलिस अभिरक्षा से फरार होने पर लगाई जाती है। अब आरोपी पर दो मामले हो गए हैं। एक पुराना छेड़छाड़ का और दूसरा हिरासत से भागने का। एसडीओपी विजय राजपूत ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब है कि पसान थाना क्षेत्र में इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हिरासत में लिए गए आरोपी की निगरानी में लापरवाही बरतने को लेकर विभागीय जांच की भी बात कही जा रही है।