फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   10 injured including two children in auto and car collision in Korba

Korba: ऑटो और कार की टक्कर में दो बच्चों सहित 10 घायल, चार की हालत गंभीर

Mon, 27 Mar 2023 09:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Mar 2023 09:54 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। डायल 112 और 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
10 injured including two children in auto and car collision in Korba
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को कार और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हैं। इनमें दो बच्चों सहित चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बालको थाना क्षेत्र के चुइया हरदीमाडा मोड़ के पास हुआ है। 

विज्ञापन




घायलों में रतना बाई,  फुलमतिया भाई, संतोषी केवट, बिहानीन बाई,  दो साल की अंजू कंवर, चार साल की अंकिता, ऑटो चालक मनोहर दास और कार चालक सीएसईबी कर्मी अमित कुमार शामिल हैं। ऑटो में सवार सभी लोग धनगांव के रहने वाले हैं और कोरबा स्थित बैंक आए हुए थे। वहां लौटते समय सामने से आ रही कार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed