फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba husband brutally beats his wife

'मम्मी को मत मारो...': बच्चों की चीख से भी न पसीजा दिल, बेरहमी से पत्नी को पीटता रहा हैवान पति; देखें वीडियो

Thu, 24 Jul 2025 01:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 24 Jul 2025 01:47 PM IST
सार

कोरबा के जिले में एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की पिटाई की। इस दौरान उसके बच्चे चीखत-चिल्लाते रहे, लेकिन पति अपनी हैवानियत दिखाता रहा। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Korba husband brutally beats his wife
पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिख रहा है, जबकि उनके छोटे बच्चे रोते-गिड़गिड़ाते हुए 'मम्मी को मत मारो' की चीख पुकार कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास और ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन




अपने तीनों बच्चों के साथ पति से अलग रह रही हैं
जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक शिक्षाकर्मी वर्ग-3 के तौर पर शासकीय सेवा में हैं और गायत्री मंदिर रोड के पास अपने बच्चों के साथ अलग रहती है। उनका विवाह शांति कुमार कश्यप से हुआ था और उनके दो बेटियां और एक बेटा है। साल 2021 में पारिवारिक विवाद के बाद से ही पीड़िता अपने तीनों बच्चों के साथ पति से अलग रह रही हैं। बावजूद इसके, वह बीच-बीच में पति के शांति नगर स्थित मकान में बच्चों से मिलने या घर के काम से जाती रहती हैं। आरोप है कि पति शांति कुमार उन्हें अपने साथ रखने को तैयार नहीं है, बल्कि घर जाने पर अक्सर बेवजह विवाद और लड़ाई-झगड़ा करता है।
विज्ञापन


बच्चों को लेकर पति के घर शांति नगर गई थी
बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता अपने बच्चों को लेकर पति के घर शांति नगर गई हुई थीं। उस समय पति शांति कुमार बालको प्लांट में अपनी ड्यूटी पर था। पीड़िता के घर आने पर कथित तौर पर उनकी सास मालती कश्यप और ससुर रघुनाथ कश्यप ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान अन्य लोगों ने भी उन्हें तरह-तरह के ताने दिए। कुछ देर बाद, किसी ने फोन पर पति शांति कुमार को सूचना दी कि उनकी पत्नी घर आई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं
करीब 12:45 बजे शांति कुमार घर पहुंचे और आते ही अपनी पत्नी पर तमतमा गए। उन्होंने बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए विवाद करना शुरू कर दिया और फिर बेरहमी से मारपीट करने लगे। मां के साथ इस तरह मारपीट होते देख बच्चे बुरी तरह घबरा गए। जब बड़ी बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो पिता ने उसके साथ भी मारपीट की। छोटा बेटा लगातार रोते हुए 'मम्मी को मत मारो, मम्मी को मत मारो' चिल्लाता रहा, लेकिन पति का हाथ नहीं रुका। पति शांति कुमार की पिटाई से शिक्षिका पत्नी और उनकी बेटी को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।


पीड़िता ने इस घटना के बाद बालको थाना पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति शांति कुमार कश्यप, सास मालती कश्यप और ससुर रघुनाथ कश्यप के विरुद्ध धारा 296, 115 (2), 351(2), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही कि गई है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस अब मामले की विवेचना कर गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed