फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba Drunk Teacher, Chhattisgarh School Teacher Found Drunk On Duty

स्कूल में शराबी शिक्षक का उत्पात: बोला- पिछले चार दिनों से सिर्फ शराब पीकर जिंदा हूं, बाप की जगह नौकरी करता हूं

Sat, 11 Dec 2021 08:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Dec 2021 08:29 AM IST
सार

मामला कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बरतराई स्कूल का है, जहां एक शिक्षक शराब के नशे में छात्रों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी परेशान करता है।

विज्ञापन
Korba Drunk Teacher, Chhattisgarh School Teacher Found Drunk On Duty
सांकेतिक तस्वीर, (शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है) - फोटो : Pixabay

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शराबी शिक्षक की करतूत सामने आई है। शिक्षक के उत्पात से छात्र के साथ-साथ ग्रामीण भी परेशान हो गए हैं। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं मान रहा। कई बार तो वह ग्रामीणों से बहस भी कर लेता है। उससे जब उसके शराब पीने के बारे में पूछा गया तो कहने लगा कि मैं मेरे बाप की जगह नौकरी करता हूं। सब खाता हूं, मटन, मछली सबकुछ। हां पर पिछले चार दिनों से कुछ नहीं खाया है। सिर्फ पानी और शराब पीकर जिंदा हूं। मामला कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बरतराई स्कूल का है।

विज्ञापन


अभिभावक के साथ ग्रामीण भी परेशान
शराबी शिक्षक के खिलाफ ग्रामीण और बच्चे के माता-पिता कई बार शिकायत कर चुके हैं कि शिक्षक शराब पीकर ही स्कूल आता है। जिसकी वजह से स्कूल में बच्चे और अन्य शिक्षक भी परेशान होते हैं। इसके लिए कई बार ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल में बैठक कर उसे समझाया है। इसके बावजूद शिक्षक नहीं मानता और रोज स्कूल में शराब पीकर पहुंचता है।
विज्ञापन


मैं 10 से 4 बजे तक शराब नहीं पीता
शिक्षक शशिकांत ने कहा मैं स्कूल के वक्त सुबह 10 से 4 बजे तक शराब नहीं पीता हूं। मैं रोज समय पर आता हूं। किसी दिन समय पर नहीं आता तो मैं एक लड़की को भेजता हूं जिसे मैं हर महीने दो हजार रुपए देता हूं। मेरे नहीं रहने पर वही बच्चे को पढ़ाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हुआ निलंबित
शिक्षक शशिकांत कंवर को नियमित रूप से स्कूल नहीं आने एवं आदतन शराब पीकर स्कूल आने के कारण निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed