फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba bullies beat up in the colony

CG: 'रुपये बांटे फिर भी वोट किसी ओर को दिया..' कहते हुए दबंगों ने की मारपीट, बस्ती वालों ने दर्ज कराई शिकायत

Thu, 13 Feb 2025 07:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 13 Feb 2025 07:57 PM IST
सार

कोरबा जिले में निकाय चुनाव में कांग्रेस को वोट न देकर भाजपा को वोट देने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने बस्तीवासियों से मारपीट की। घर में तोड़फोड़ की। मामले में बस्तिवासियों ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Korba bullies beat up in the colony
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानिकपुर थाना अंतर्गत आने वाली एसबीएस कॉलोनी के पोखरी बस्ती में जमकर हंगामा हुआ। बस्ती के लोगों ने बताया कि बुधवारी बस्ती निवासी सिद्धार्थ यादव ने यहां बेजा कब्जा में मकान बनाकर किराये पर दिया हुआ है और बस्ती में कब्जा कर रखा है। अपने कुछ साथियों के साथ बस्ती में पहुंचा और घर में घुस-घुसकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ करने लगा। उसने कहा कि वार्ड क्रमांक 30 के कांग्रेस प्रत्याशी का पैसा उसने वार्ड में बांटा है, उसके बाद भी लोगों ने कांग्रेस को वोट न देकर भाजपा को वोट दिया है। इस बात को लेकर वह हंगामा मचाने लगा और तोड़फोड़ करने लगा। जब लोगों ने इसका विरोध किया तब वह मौके से भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि पहले तो समझ में ही नहीं आया की सिद्धार्थ और उसके साथी तोड़फोड़ और मारपीट कर क्यों रहे हैं। बाद में पता चला इसका कारण नगरीय निकाय चुनाव है। वहीं, सिद्धार्थ तिवारी के मकान पर किराये पर निवासी तीन परिवारों के घर पर भी लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल और वाहनों में आगजनी का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद बस्ती में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौक की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। जहां तनाव की स्थिति को संभाला और मारपीट करने वाले लोगों को मानिकपुर चौकी में पकड़ कर लाया गया। बस्ती में हो रही मारपीट की सूचना मिलने पर 112 की दो टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस कर्मियों ने बस्ती के लोगों से बातचीत की और फिर उन्हें समझाइस दी कि आप लोग विवाद ना करें और जो कुछ हुआ है उसकी सूचना थाना चलकर दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पहुंचकर आक्रोशित बस्ती वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वार्ड नंबर 30 के भाजपा प्रत्याशी के पति सुशील गर्ग ने बताया कि मतदान से पहले ही इस तरह की घटना सामने आ चुकी है और इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की गई थी, लेकिन उसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते आज यह स्थिति निर्मित हुई है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed