फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kin of patient taking him on a stretcher to doctor's residence upon his absence in a district hospital in Koriya

खस्ताहाल व्यवस्था: सरकारी अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, मरीज को स्ट्रेचर पर रख साहब के घर भागे तीमारदार

Sat, 07 May 2022 10:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 07 May 2022 10:02 AM IST
सार

जब डॉक्टर जिला अस्पताल में नहीं मिले तो परिजन मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर डॉक्टर के घर की ओर भागे। इस घटनाक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन
Kin of patient taking him on a stretcher to doctor's residence upon his absence in a district hospital in Koriya
मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाते परिजन - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर जिला प्रशासन की लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को उजागर करती है। दरअसल, यहां के कोरिया जिले के बैकुंठपुर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर जिला अस्पताल के बाहर की है। बताया गया कि यहां एक व्यक्ति की तबीयत काफी बिगड़ गई। इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां से डॉक्टर साहब नदारद मिले।

विज्ञापन


मरीज को डॉक्टर के घर लेकर भागे परिजन 
बताया जा रहा है कि जब डॉक्टर जिला अस्पताल में नहीं मिले तो परिजन मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर डॉक्टर के घर की ओर भागे। इस घटनाक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की काफी आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन


अस्पताल की ओर से जारी हुआ बयान

इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से भी बयान जारी किया गया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन केएल ध्रुव ने बताया कि परिजन डॉक्टर से सलाह लेना चाहते थे। इसलिए वे खुद ही मरीज को ले गए। उन्हें वापस अस्पताल भेज दिया गया, जहां मरीज का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा ओपीडी बंद होने की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed