{"_id":"a9422618-6915-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"killed-her-cousin-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहन की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरी बहन की गला दबाकर हत्या
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 28 Jan 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनों से लापता मासूम की लाश बड़ी खोजबीन के बाद उसके ही घर के 2 सौ मीटर पीछे खेतों में पाई गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
घटना ग्राम सिवनी-चांपा निवासी पूर्व सरपंच र्शीमती चमेली भागवत साहू के घर की है। ज्ञानचंद साहू की पांच वर्षीय पुत्री कुमारी शेर्या उर्फ निम्मी 25 जनवरी की रात्रि 8.30 बजे के बाद से गायब थी। परिजन की सूचना पर पुलिस लापता बच्ची को गुम मानते हुए बच्ची की खोजबीन में जुटी रही।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार ज्ञानचंद का भतीजा 30 वर्षीय रानू भी इसी दरमियान घर से बाहर था। कुछ देर तक रामू के साथ होने की बात सोचकर घरवाले शांत रहे, लेकिन रामू के आने के बाद सभी के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
रामू के अनुसार बच्ची उसके साथ नहीं थी। खबर सुनने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और सभी ने मिलकर बच्ची का पता लगाने की कोशिश की। पुलिस डॉग द्वारा भी बच्ची की खोजबीन का प्रयास किया गया। साथ ही गांव के तालाब, नालों आदि में भी तैराक उतारकर खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन कहीं सफलता नहीं मिली।