फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kharun Ganga Maiya and Hatkeshwarnath Mahadev Mahaarti tomorrow in raipur

Raipur : काशी की तर्ज पर होगी खारुन गंगा मैया और हटकेश्वरनाथ महादेव की महाआरती, कल उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Thu, 05 Jan 2023 11:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 05 Jan 2023 11:43 PM IST
सार

करणी सेना छत्तीसगढ़ की ओर से 6 जनवरी यानी कल शाम 5 बजे महादेवघाट स्थित खारुन गंगा मैया और हटकेश्वरनाथ महादेव की महाआरती की जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। करणी सेना के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं में काफी उमंग और उत्साह देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Kharun Ganga Maiya and Hatkeshwarnath Mahadev Mahaarti  tomorrow in raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करणी सेना छत्तीसगढ़ की ओर से 6 जनवरी यानी कल शाम 5 बजे महादेवघाट स्थित खारुन गंगा मैया और हटकेश्वरनाथ महादेव की महाआरती की जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। करणी सेना के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं में काफी उमंग और उत्साह देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


काशी की गंगा आरती की तर्ज पर महादेव घाट में खारुन गंगा मैया और हटकेश्वरनाथ महादेव की महाआरती की जाएगी। करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के आह्वान पर श्री राष्ट्रीय करणी सेना छत्तीसगढ़ की ओर से पूर्णिमा की संध्या पर खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। पिछले दिनों यानी गुरुवार को कार्यक्रम को लेकर चर्चा भी की गई।  

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने की पूर्णिमा को होगी महाआरती  
तोमर ने बताया कि इस कार्यक्रम का सिलसिला गत 8 दिसंबर 2022 पूर्णिमा की संध्या से प्रारंभ हुआ है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश के काशी की ही तर्ज पर महादेव घाट रायपुर में प्रत्येक महीने की पूर्णिमा को इस भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इससे न सिर्फ सनातन चेतना का विकास होगा बल्कि हिन्दू समाज के विभिन्न वर्गों में एकता का भाव भी जागृत होगा। यह समाज की प्रगति की नई दिशा में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed