kanker: सरेआम छात्रा के साथ अश्लील हरकत करता रहा युवक, वीडियो बनाते रहे लोग, सोशल मीडिया में वायरल
कांकेर में पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों में बैड टच, गुड टच को लेकर जागरुकता फैलाने का अभियान जोर-शोर से चलाया जाता है लेकिन उसका छात्राओं पर कितना असर होता है यह जिले के एक कन्या स्कूल के सामने की वायरल वीडियो को देखकर समझा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर में पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों में बैड टच, गुड टच को लेकर जागरुकता फैलाने का अभियान जोर-शोर से चलाया जाता है लेकिन उसका छात्राओं पर कितना असर होता है यह जिले के एक कन्या स्कूल के सामने की वायरल वीडियो को देखकर समझा जा सकता है। दिनदहाड़े सरेआम स्कूल यूनिफार्म पहनी एक छात्रा को पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें करते युवक नजर आ रहा है। दोनों इस कार्य में इतने मशगूल हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे लोग आसानी से वीडियो बना रहे हैं लेकिन इसकी खबर तक दोनों को नहीं है।
वीडियो मकर संक्राति के दिन सुबह करीब साढ़े दस बजे का बताया जा रहा है। दोपहर बाद जब कुछ लोगों के मोबाइल में यह वीडियो पहुंचा तो जिम्मेदार लोगों ने स्कूल में आपातकालीन बैठक भी की है। जिसमें पता चला कि छात्रा 9वीं कक्षा में फेल होने के बाद स्कूल छोड़ चुकी है और वह ओपन का फार्म जमा करने स्कूल आयी थी। लेकिन स्कूल युनिफार्म में नजर आ रही छात्रा व उसके कथित प्रेमी के साथ इस तरह के अश्लील वीडियो वायरल होने से तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
चूंकि छात्रा की उम्र 16 साल से अधिक नहीं है। इस संबध में संबधित स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल में जानकारी ली गई। जिसमें पता चला कि उक्त छात्रा वर्तमान में पढ़ाई नहीं कर रही है। लेकिन दसवीं का ओपन फार्म जमा करने जरुर आयी थी।