फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Schools are not opening even after the start of new academic session

Kanker: नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद भी नहीं खुल रहे स्कूल, शिक्षक गायब; प्रदर्शन करने के मजबूर हुए बच्चे

Wed, 05 Jul 2023 12:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:26 PM IST
सार

शिक्षा सत्र शुरू होते ही अंदरूनी गांवों में शिक्षा की समस्या उजागर होने लगी है। इसी को लेकर कोयलीबेड़ा ब्लॉक के छोटेबेठिया में स्कूली बच्चे और ग्रामीणों ने बेचाघाट से छोटेबेठिया तक रैली निकाल प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Schools are not opening even after the start of new academic session
Kanker News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा सत्र शुरू होते ही अंदरूनी गांवों में शिक्षा की समस्या उजागर होने लगी है। इसी को लेकर कोयलीबेड़ा ब्लॉक के छोटेबेठिया में स्कूली बच्चे और ग्रामीणों ने बेचाघाट से छोटेबेठिया तक रैली निकाल प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


रैली में जिले के छोटेबेठिया इलाके और नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि 26 जून से शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई है, लेकिन अब तक कई स्कूलों का गेट भी नहीं खुला है। शिक्षक नहीं आने के चलते बच्चों का पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे वे मुख्यधारा से भटक सकते हैं। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कोंगे के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सभी स्कूलों के शिक्षक स्कूल नहीं आ रहे हैं। कई बार सरपंच, सचिव, संकुल समन्वयक और बीईओ को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। वहीं, स्कूल भवन भी जर्जर स्थिति में हैं। हालत यह है कि गांव के गोटूल में ही स्कूल संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा ओरछा ब्लॉक के बिनागुंडा, कोंगे और कोयली बेड़ा ब्लॉक के बंगोघोड़िया स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए नए सत्र में अब तक शिक्षक उपस्थित नहीं हुए हैं। अव्यवस्था के लिए विभाग पूरी तरह से जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed