फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   relatives ransacked hospital on death of woman after delivery in Kanker

Chhattisgarh News: प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़; जांच कमेटी गठित

Wed, 28 Jun 2023 01:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

प्रशासन ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। जिला चिकित्सा अधिकारी अविनाश खरे ने बताया कि जांच टीम कुछ देर में अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी। अगर लापरवाही साबित होती है तो दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
relatives ransacked hospital on death of woman after delivery in Kanker
अस्पताल के बाहर लगी परिजनों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मंगलवार देर रात एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा हो गया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी। परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच टीम गठित कर दी है। वहीं नवजात को भी सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 

विज्ञापन


बच्चे के जन्म के बाद बिगड़ी मां की तबीयत
जानकारी के मुताबिक, शहर के एमजी वार्ड निवासी नरगिस बानो (24) को मंगलवार शाम करीब 5 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सिद्धांत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात करीब 3 बजे महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर अरविंद वनकर को बुलाया गया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों को जैसे ही महिला की मौत का पता चला उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की गई। डॉक्टरों से भी धक्का-मुक्की हुई। 
विज्ञापन


बच्चे को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया
हंगामा होते देख अस्पताल स्टाफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पहुंचकर मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि महिला को प्रसव के तुरंत बाद डॉक्टर और नर्स ने ठंडा पानी पीने के लिए दिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही ऐसा हुआ है। हंगामे में बीच नवजात अल्बेलापरा स्थित शासकीय माता शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। शासकीय अस्पताल के डॉक्टर बच्चे की स्तिथि पर नजर बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed