फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Priyanka Gandhi said that caste census will be conducted if the government is formed

CG Election: प्रियंका बोलीं- दोबारा बनी कांग्रेस की सरकार तो होगी जाति जनगणना, 10 लाख गरीबों को मिलेंगे आवास

Fri, 06 Oct 2023 04:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 04:03 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की गारंटी को चाइना माल की तरह बताया, उन्होंने कहा कि 15 लाख नहीं आए, देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और उनके उद्योगपति दोस्त मौज कर रहे हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi said that caste census will be conducted if the government is formed
जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जातीय जनगणना को लेकर सियासी दांव चला है। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता वापसी पर कांग्रेस बिहार की तरह छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएगी। प्रियंका ने कहा, छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े पोस्ट पर एससी-एसटी या पिछड़ा वर्ग के लोग हैं। ऐसे में प्रदेश जातीय जनगणना क्यों नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिले के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में उन्होंने सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में लगभग 866 करोड़ रुपये के 518 सार्वजनिक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आधा दर्जन कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भरोसे को बनाने में समय लगता है। सरकार के साथ अनुभव से भरोसा बनता है। ये अनुभव निष्ठा से बनता है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर आपका भरोसा इसलिए आया है, क्योंकि ये सरकार कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ा रही है। कांग्रेस के जितने भी नेता रहे सबका यही प्रयास रहा कि आपकी समस्याओं को गहराई से समझा, इसीलिए आपका भरोसा बना है। उन्होंने कहा कि जब मेरी दादी यहां आई थी, तो उन्होंने स्वामी आत्मानंद जी से कहा था कि हम यहां का विकास कराएंगे। आज उसी बात को भूपेश बघेल सरकार आगे बढ़ा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने कहा कि बीजेपी के शासन काल में यहां हिंसा, भय और उत्पीडन का माहौल था। कांग्रेस ने परिश्रम करके छत्तीसगढ़ को इस माहौल से निकाला। मनरेगा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आप भाग्यशाली हैं, कि यहां कांग्रेस की सरकार है। राज्य में इस पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां विकास हो रहा है। यहां का किसान खुश है, बाकि के राज्यों में ऐसा नहीं है। बीजेपी शासित राज्यों में पंचायतों की वित्तीय स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की सारी संपत्ति अपने अमीर दोस्तों को दे दी। उनके कर्ज माफ कर दिए। जब उनसे कहा गया कि किसानों का कर्ज माफ कर दो, तो कहने लगे पैसे नहीं है। उन्होंने अपने लिए हवाई जहाज खरीदे, नया संसद भवन बना दिया। अपनी आन-बान-शान के लिए पैसा है, लेकिन आपकी पेंशन नहीं दे सकते। आपके लिए पैसा नहीं है। जबकि छत्तीसगढ़ में सरकार पेंशन दे रही है। 

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने जनसभा से केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश भर में किसानों को मजबूत करने के बजाय उनकी कमर तोड़ी जा रही है। आपकी संपत्ति छीनकर अमीर उद्योगरपतियों को दी जा रही है। भाजपा की सरकार अमीरों के लिए चलती है। बीजेपी की सरकार आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार दोबारा यहां आएगी, तो बिहार सरकार की तरह छत्तीसगढ़ सरकार जातिगत जनगणना कराएगी। इन्होंने देश में महंगाई बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जो नेता हमेशा सत्ता में बना रहना चाहता हो, वो जनता की भलाई कभी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पीएम जब आते हैं तो कहते हैं कि हम धान खरीद पर सबसे ज्यादा दाम दे रहे हैं। अगर ऐसा है तो वह बताएं कि बनारस में कितना दाम है? अगर वही ऐसा कर रहे हैं तो सच जनता को बताएं। जगह-जगह जाकर मोदी कहते हैं मोदी का गारंटी लेकिन हमारे खाते तो अभी भी खाली हैं। कहां गई आपकी गारंटी, आपने कहा था बेरोजगारी हटाएंगे, कहां गई आपकी गारंटी। मोदी की गारंटी चाइना के खिलोने जैसी है।


 

इस दौरान प्रियंका ने कहा कि हमारी सरकार दोबारा सत्ता में आई, तो हम 10 लाख आवास देंगे। हमारी सरकार अगर आई, तो पलायन रुक जाएगा, उल्टा आपके यहां लोग आएंगे। अगर आपको भरोसा है कांग्रेस की सरका पर तो पांच साल और दीजिए, जिससे लोग आपकी मिसाल दें। लोगों को लगना चाहिए कि काम ऐसे होता है। आप अपना कर्तव्य पूरा करो, जब आप जागरूक बनेंगे तो कांग्रेस को ही वोट देंगे।

प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में आपको 60 रुपये में राशन मिलता था। सिलेंडर का दाम 425 रुपये था। 60 रुपये का राशन मिलता था यानी 485 में राशन भी मिलता था और सिलेंडर भी मिलता था। प्रियंका ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, अभी कह रहे हैं राशन मुक्त दे रहे हैं लेकिन सिलेंडर कितने का दे रहे हो। 1125 रुपए से 1200 रुपये तक का सिलेंडर दे रहे हैं। समझ रहे हैं आपके साथ कितना बड़ा धोखा हो रहा है। आपको कहा जा रहा है कि आपको राशन मुफ्त मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed