{"_id":"6514f8245e9d868d0006c0c3","slug":"police-made-revelations-in-caf-jawan-suicide-case-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: सीएएफ जवान आत्महत्या मामले में खुलासा, महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मौत को लगाया था गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: सीएएफ जवान आत्महत्या मामले में खुलासा, महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मौत को लगाया था गले
Thu, 28 Sep 2023 09:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 28 Sep 2023 09:21 AM IST
सार
कांकेर के हल्बा चौकी में मोर्चा ड्यूटी में तैनात सीएएफ जवान के आत्महत्या मामले में कांकेर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कांकेर डीएसपी अनुराग झा ने बताया कि जवान को भिलाई को रहने वाली उसकी पूर्व परिचित महिला द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर के हल्बा चौकी में मोर्चा ड्यूटी में तैनात सीएएफ जवान के आत्महत्या मामले में कांकेर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कांकेर डीएसपी अनुराग झा ने बताया कि जवान को भिलाई को रहने वाली उसकी पूर्व परिचित महिला द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी थी।
विज्ञापन
ब्लेकमैल का कारण जवान का फोटो महिला के पास था। जिसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी लगातार महिला द्वारा दी जा रही थी। यही नहीं महिला जवान से पैसे भी लगातार ले रही थी। महिला से परेशान होकर जवान ने 16 सितम्बर को अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड में जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि जवान धमतरी जिले के रुद्री थाना अंतर्गत का रहने वाला था। जवान का नाम चंद्रशेखर यादव है, जो 15वी वाहनी बीजापुर बी कंपनी में पदस्थ थे।
विज्ञापन