फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Naxalites killed a villager and tied up banners in Kanker

छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सलियों की कायराना करतूत, ग्रामीण की हत्या; मौके पर बांधे बैनर

Tue, 21 Nov 2023 09:48 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 09:48 AM IST
सार

कांकेर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। इतना ही नहीं मौके पर ही बैनर भी बांधा है। नक्सलियो ने ग्रामीण युवक को जनअदालत में सजा देने की बात कही है।

विज्ञापन
Naxalites killed a villager and tied up banners in Kanker
नक्सली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले में नक्सलियों की फिर एक बार कायराना करतूत सामने आई है। जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम गोमे में बैनर बांध कर नक्सलियो ने ग्रामीण युवक को जनअदालत में सजा देने की बात कही है।

विज्ञापन


ग्राम गोमे में जहां नक्सलियो ने जनअदालत लगाकर हत्या करने की बात कही है। मृतक युवक का नाम अमर सिंह उइका बताया जा रहा है। नक्सलियो ने घटनास्थल पर बैनर भी फेंका है। हत्या की जिम्मेदारी रावघाट एरिया कमेटी ने ली है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने पूरे मामले को लेकर कहा है कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन




जवानों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम
गौरतलब हो कि बीते दिन ही कांकेर जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को जवानों ने नाकाम कर दिया था। जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 आईईडी को बरामद कर मौके पर डिफ्यूज कर दिया गया था। नक्सली बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed