{"_id":"655c2e4fbda50df54b032b09","slug":"naxalites-killed-a-villager-and-tied-up-banners-in-kanker-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सलियों की कायराना करतूत, ग्रामीण की हत्या; मौके पर बांधे बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सलियों की कायराना करतूत, ग्रामीण की हत्या; मौके पर बांधे बैनर
Tue, 21 Nov 2023 09:48 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 21 Nov 2023 09:48 AM IST
सार
कांकेर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। इतना ही नहीं मौके पर ही बैनर भी बांधा है। नक्सलियो ने ग्रामीण युवक को जनअदालत में सजा देने की बात कही है।
विज्ञापन
नक्सली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर जिले में नक्सलियों की फिर एक बार कायराना करतूत सामने आई है। जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम गोमे में बैनर बांध कर नक्सलियो ने ग्रामीण युवक को जनअदालत में सजा देने की बात कही है।
विज्ञापन
ग्राम गोमे में जहां नक्सलियो ने जनअदालत लगाकर हत्या करने की बात कही है। मृतक युवक का नाम अमर सिंह उइका बताया जा रहा है। नक्सलियो ने घटनास्थल पर बैनर भी फेंका है। हत्या की जिम्मेदारी रावघाट एरिया कमेटी ने ली है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने पूरे मामले को लेकर कहा है कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जवानों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम
गौरतलब हो कि बीते दिन ही कांकेर जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को जवानों ने नाकाम कर दिया था। जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 आईईडी को बरामद कर मौके पर डिफ्यूज कर दिया गया था। नक्सली बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन