फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   money withdrawn from account of 28 villagers

उंगली लगवाकर करता था कंगाल: पैन, आधार बनाने के नाम पर लेता था फिंगरप्रिंट, 28 ग्रामीणों के खाते से निकाला पैसा

Fri, 28 Apr 2023 07:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Apr 2023 07:25 PM IST
सार

आरोपी को दंतेवाड़ा के कटेकल्याण से गिरफ्तार किया है। आरोपी यूट्यूब में वीडियो देखकर बायोमेट्रिक मशीन से पैसा निकालना सीखा था। इससे पहले आरोपी ने कोंडागांव में भी काम किया है जिसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
money withdrawn from account of 28 villagers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में पैन, आधार, श्रम कार्ड बनाने के नाम पर बायोमेट्रिक मशीन से ग्रामीणों का फिंगरप्रिंट लेकर उनके खाते से पैसा निकालने वाले एक आरोपी को पुकिस ने दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पूरा मामला जिले के अन्तागढ़ विकासखण्ड के रावघाट क्षेत्र का है जहां रावघाट क्षेत्र के दर्जनों गांव के 28 ग्रामीणों के खाते से ढाई लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया था। 

विज्ञापन


अन्तागढ़ एसडीपीओ अमर सिकदार ने बताया कि आरोपी को दंतेवाड़ा के कटेकल्याण से गिरफ्तार किया है। आरोपी यूट्यूब में वीडियो देखकर बायोमेट्रिक मशीन से पैसा निकालना सीखा था। इससे पहले आरोपी ने कोंडागांव में भी काम किया है जिसकी जांच की जा रही है वहां भी ठगी करने का मामला आ सकता है। अन्तागढ़ एसडीओपी अमर सिकदार ने बताया कि आरोपी तेजराम साहू के पास लैपटॉप चार नग, कलर प्रिंटर दो नग, मोबाइल एक नग बायोमेट्रिक मशीन चार नग, लैमिंशन मशीन एक नग वाईफाई एक नग,पल्सर मोटरसाइकल एक नग, साथ ही चालीस हजार रुपये जब्त किये गये हैं। 

विज्ञापन


रावघाट क्षेत्र के आतुरबेड़ा में राजनांदगांव का तेजराम साहू श्रम व पेन कार्ड बनाने का काम करने पहुंचा था। वह गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों का श्रम व पेन कार्ड बना रहा था। इसी दौरान अपने बायोमेट्रिक्स के माध्यम से ग्रामीणों के खाते से अपने व अन्य खातों में राशि का ट्रांसफर कर देता था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं हो पा रही थी। अब तक युवक द्वारा 28 लोगों से 2 लाख 28 हजार रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed