kanker: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन की लकड़ी बरामद, एक लाख रुपये बताई जा रही है कीमत
कांकेर में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से लड़की तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने अवैध सागौन लकड़ी के साथ चालक को पकड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से लड़की तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने अवैध सागौन लकड़ी के साथ चालक को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम पुसवाड़ा के जंगल से सागौन की लकड़ियों ले जाया जा रहा है।
सूचना पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक के साथ ट्रैक्टर से 20 नग सागौन चिरान जब्त किया है। आरोपी चालक इस लकड़ी को दशपुर लेकर जा रहा था अवैध सागौन की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वन अमला आगे की कार्रवाई में जुटा है।