फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Kiran Dev reached Kanker for the first time after becoming BJP state president

Kanker: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांकेर पहुंचे किरण देव, लोकसभा चुनाव के लिए कही ये बात

Sun, 24 Dec 2023 05:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Dec 2023 05:18 PM IST
सार

किरण देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया, किरण देव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से सिर्फ दो सीट बस्तर और कोरबा भाजपा के खाते में नहीं आई थीं लेकिन इस बार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 सीटें भाजपा जीतकर आएगी।

विज्ञापन
Kiran Dev reached Kanker for the first time after becoming BJP state president
कांकेर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष किरण देव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद भाजपा ने संगठन में बदलाव करते हुए जगदलपुर से विधायक चुने गए किरण देव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण देव आज पहली बार कांकेर पहुंचे, जहां बस्तर के प्रदेश द्वार कहे जाने वाले चारामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किरण देव के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की। 

विज्ञापन


इस दौरान किरण देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया, किरण देव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से सिर्फ दो सीट बस्तर और कोरबा भाजपा के खाते में नहीं आई थीं लेकिन इस बार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 सीटें भाजपा जीतकर आएगी। किरण देव ने आगे कहा कि भाजपा की एक रीत रही है कि भाजपा जो कहती है वो करती है, इसलिए इस विधानसभा चुनाव में जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार चुन कर आई है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले नारायणपुर विधायक केदार कश्यप भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed