{"_id":"64e4cee52e04dbc17906c554","slug":"kanker-attempt-to-kill-student-with-knife-in-school-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: स्कूल में छात्र को चाकू से मारने की कोशिश,आई मामूली चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: स्कूल में छात्र को चाकू से मारने की कोशिश,आई मामूली चोट
Tue, 22 Aug 2023 08:37 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 22 Aug 2023 08:37 PM IST
सार
कांकेर में कुछ साल पहले विद्यार्थी के साथ चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। उसी की तर्ज पर आज जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बाबू दबेना हाई स्कूल में 12 वीं के छात्र
को पास के ही गांव के रहने वाले दो युवकों ने चाकू से घायल कर फरार हो गए।
विज्ञापन
स्कूली छात्र पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर बाबूदबेना हाई स्कूल में शिवम बघेल नाम के विद्यार्थी को पास गांव के ही दो युवकों ने स्कूल कैंपस में घुसकर चाकू मारने की कोशिश की। जिससे छात्र को मामूली चोटआई। जिसे कोरर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
स्कूल के प्राचार्य आत्मानंद नाग ने बताया कि आज लंच के समय सवा एक बजे लंच हुआ। इस समय स्कूल के टीचर स्टाफ के द्वारा मुझे आवाज दिए की दो लड़के के द्वारा स्कूल कैंपस के अंदर एक छात्र को मार रहे हैं। एक लड़का इसी स्कूल से 12वीं पास आउट हुआ है उसके साथ एक लड़का और स्कूल स्टाफ को देखा। दोनों बाइक से वहां चले गए। छात्र ने बताया कि उसको चाकू से मार रहे थे। पोटगांव के लड़के थे। उसके सिर में चोट लगा है।
विज्ञापन
हालांकि, स्कूल कैंपस के अंदर हुई मारपीट के मामले में अभी तक स्कूल प्राचार्य के द्वारा थाने में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया गया है। स्कूल के अंदर दिनदहाड़े हुई मारपीट के मामले में छात्रों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
कांकेर में कुछ साल पहले विद्यार्थी के साथ चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। उसी की तर्ज पर आज जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बाबू दबेना हाई स्कूल में 12 वीं के छात्र को पास के ही गांव के रहने वाले दो युवकों ने चाकू से घायल कर फरार हो गए। मामला आपसी विवाद को लेकर बताया जा रहा है। घटना से छात्र को मामूली चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनेलीकंहर अस्पताल ले जाया गया।