फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   JEE Main Result 2023; 71 students of Kanker are successful, out of which 61 are tribal

JEE Main Result 2023: कांकेर के 71 छात्र सफल, इसमें 61 आदिवासी; जागृति ने किया टॉप, रंग लाई प्रशासन की मेहनत

Sun, 30 Apr 2023 04:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Apr 2023 04:29 PM IST
सार

जेईई मेंस परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए 10 दिन की विशेष आवासीय कोचिंग की व्यवस्था भी की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया, जो छात्र कोचिंग में शामिल नही हो पाए उन्हें ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भी तैयारी कराई गई। 

विज्ञापन
JEE Main Result 2023; 71 students of Kanker are successful, out of which 61 are tribal
जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे छात्रों को मोटिवेट करती कलेक्टर प्रियंका शुक्ला। - फोटो : संवाद

विस्तार

जेईई मुख्य परीक्षा (JEE Main Result 2023) शनिवार को जारी हो गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के कांकेर से 71 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। खास बात यह है कि चयनित छात्र-छात्राओं में 61 आदिवासी समुदाय के हैं और गरीब परिवार से आते हैं। इन सभी की तैयारी जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा के साथ कराई थी। ऐसे में प्रशासन की यह मेहनत रंग लाई है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि, जिले के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। इसके लिए स्कूल के शिक्षकों ने मदद की। उनका ग्रुप बनाया गया। 

विज्ञापन


प्रदेश में सबसे ज्यादा चयन कांकेर से
दरअसल, जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। छात्रों को जेईई, एनडीए और नीट की तैयारी कराने के प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए पहली बार 12वीं में पढ़ने वाले गणित विषय के छात्र-छात्राओं को जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होने के लिए कोचिंग दी गई। इसमें जिले के छात्र-छात्राओ ने कीर्तिमान रच दिया और चयन परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जेईई मेंस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों में 39 छात्र और 32 छात्राएं हैं। जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने चलाया हमर लक्ष्य अभियान
जिला प्रशासन ने शिक्षा की गुणवत्ता के लि हमर लक्ष्य अभियान चलाया है। इसके तहत स्कूलों और विकासखंड स्तर पर विद्यार्थियों की मोटिवेशनल कक्षाएं ली गईं। जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल, डीईओ भुवन जैन सहित बीडीओ और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जिले के प्रत्येक हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत गणित विषय के छात्र-छात्राओं को जेईई और नीट की पुस्तकें उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही योग्य और अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से उनकी नियमित तैयारी कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन की आवासीय कोचिंग दी
जेईई मेंस परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए 10 दिन की विशेष आवासीय कोचिंग की व्यवस्था भी की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया, जो छात्र कोचिंग में शामिल नही हो पाए उन्हें ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भी तैयारी कराई गई। जेईई परीक्षा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया। इसके जरिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तैयारी को लेकर सप्ताह में एक बार बच्चों से जानकारी लेते और उनका मार्गदर्शन करते थे। प्रशासन ने इन बच्चों को परीक्षा के केंद्र तक ले जाने की भी व्यवस्था की थी। 


नक्सल गढ़ के छात्रों का हुआ चयन
जेईई मेंस परीक्षा में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र सफल हुए हैं। अधिकतर बच्चे छोटे-छोटे गांव से हैं। आदिवासी समुदाय से कुमारी जागृति कोमरे ने प्रयास अवासीय विद्यालय कांकेर में अध्ययन करते हुए 90.46 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कांकेर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसवाड़ा की छात्रा कुमारी गायत्री वट्टी ने 75.38 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसके परिजन मनरेगा में मजदूरी करते हैं। कुमारी मोनिका नरेटी ने 74.95, ललित कुमार जाडे़ ने 67.14, रिखीराम ने 72.09 प्रतिशत,  प्रमोद कश्यप ने 46.07 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। नक्स्ल प्रभावित अंतागढ के अंदरूनी स्कूल बोंदानार के पांच छात्र महेश उसेण्डी, कृष्णा मरकाम, जगदीश उसेण्डी, विधि कावड़े और लक्ष्मीकांत आंचला ने सफलता प्राप्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed