Kanker: 'तुमको जनप्रतिनिधि से बात करने की तमीज नहीं है', विधायक के सामने भिड़े हवलदार और जनपद सदस्य
जनपद सदस्य ईश्वर गावड़े ने बताया कि हवलदार की शिकायत लगातार ग्रामीण कर रहे थे, जिसे लेकर मैने कई बार बात की, लेकिन हवलदार मेरे साथ ही दुर्व्यवहार करने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर में विधायक के सामने जनपद सदस्य से कोतवाली में पदस्थ हवलदार भि़ड़ गये। नगर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने कांकेर विधायक आशाराम नेताम निकले थे, तभी कांकेर थाने में पदस्थ एक हवलदार की शिकायत विधायक को मिली, विधायक ने उसी दौरान पुलिस अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी जैसे ही इसकी सूचना हवलदार को मिली, हवलदार विधायक के पास पहुंच कर जनपद सदस्य के साथ भिड़ गया। इस दौरान तीखी नोक-झोंक हुई।
पूरे मामले को लेकर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि ग्रामीणों की मौखिक शिकायत पर मैने हवलदार के दुर्व्यवहार को लेकर अधिकारियों को सूचित किया था लेकिन हवलदार जहां मैं निरीक्षण कर रहा था वहीं पहुंच कर मेरे कार्यकर्तओं के साथ बहस करने लगा। जनपद सदस्य ईश्वर गावड़े ने बताया कि हवलदार की शिकायत लगातार ग्रामीण कर रहे थे, जिसे लेकर मैने कई बार बात की, लेकिन हवलदार मेरे साथ ही दुर्व्यवहार करने लगा।