फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Food safety team raids famous hotel served expired food items

Kanker: नामी होटल में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मारा छापा, खाने में परोस रहे एक्सपायर माल

Thu, 08 Jun 2023 12:51 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 Jun 2023 12:51 PM IST
सार

नगर के चर्चित होटल ग्रीन पॉम में खाद्य सुरक्षा टीम को एक्सपायर समान बरामद किया है। यहां पर खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारा था।

विज्ञापन
Food safety team raids famous hotel served expired food items
फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप परिवार, रिश्तेदरों के साथ बाहर खाना खाने जा रहे हैं तो हो जाइए सावधान। नगर के चर्चित होटल ग्रीन पॉम में खाद्य सुरक्षा टीम को एक्सपायर समान बरामद हुआ है। जो आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर एक्सपायर खाद्य समाग्री परोस रहे थे। 

विज्ञापन


विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देश में खाद्य सुरक्षा की टीम ने होटल ग्रीन पॉम एवम होटल बाफना लॉन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान होटल ग्रीन पॉम से सूजी 10 पैकेट, लाल गुलाब बेसन 3 पैकेट, दलिया 6 पैकेट, एवरेस्ट स्नैक सॉस 1 पूड़ा एक्सपायरी पाया गया। जिसे जब्त कर लिया गया है। साथ ही होटल ग्रीन पॉम से पनीर बटर मसाला का नमूना गुणवत्ता जांच के लिए लिया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा होटल बाफना लॉन से पनीर भुजी का नमूना गुणवत्ता जांच हेतू लिया गया। आगे की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है। मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉं. अविनाश खरे ने बताया कि बाजार में बिक रही खाद्य सामग्रियों को खरीदने से पहले उपभोक्ता उनकी एक्सपायरी तारीख और बैच नंबर पर अवश्य नजर डाल लें। जिससे घटिया खाद्य सामग्री लेने से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि बाजार में धड़ल्ले से इन दिनों पैकिंग खाद्य सामग्री बिना एक्सपायरी और मूल्य दर के बिक रही हैं। जो सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। हाल ये है कि जिम्मेदार एजेसिंयों को जानकारी होने के बाद भी उन्हें इन मुनाफाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने का समय तक नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed