फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Food officer mobile fell reservoir water was extracted from the pump for three days to find it in Kanker

जल से ये कैसा खिलवाड़: जलाशय में गिरा अफसर का मोबाइल, निकालने के लिए पम्प से तीन दिन बर्बाद किया गया पानी

Thu, 25 May 2023 08:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 May 2023 08:17 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजुर में एक अजीबो-गरीबो मामला सामने आया है। जहां पखांजुर क्षेत्र का सबसा बड़ा खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ओवर फ्लो में फूड ऑफिसर साहब का एक महंगा फोन लगभग 15 फिट गहरा पानी में गिर गया।

विज्ञापन
Food officer mobile fell reservoir water was extracted from the pump for three days to find it in Kanker
फोन निकालने के लिए खाली कराया गया जलाशय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजुर में एक अजीबो-गरीबो मामला सामने आया है। जहां पखांजुर क्षेत्र का सबसा बड़ा खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ओवर फ्लो में फूड ऑफिसर साहब का एक महंगा फोन लगभग 15 फिट गहरा पानी में गिर गया। पानी मे गिरे फोन को निकालने के लिए पिछले तीन दिन से 30 एचपी का पम्प लगाकर जलाशय के ओवर फ्लो टैंक को खाली किया गया फिर गुरुवार सुबह जाकर फोन को निकाला गया। 

विज्ञापन

दरअसल कोयलीबेड़ा ब्लॉक के फूड ऑफिसर राजेश विश्वास सोमवार को छुट्टी मनाने खेरकट्टा परलकोट जलाशय पहुचे थे, जहां पर फूड ऑफिसर साहब का महंगा फोन खेरकट्टा परलकोट जलाशय में ओवर फ्लो होकर बहने वाले पानी मे गिर गया। पानी लबालब 15 फिट तक भरा हुआ था। जिसके बाद अधिकारी का फोन ढूंढने के लिए पानी को कम करने का फैसला लिया गया। पानी निकालने के लिए पिछले तीन दिन से लगातार 30 एचपी के पम्प से पानी निकाला गया और अंततः गुरुवार सुबह फोन पानी से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी लेने के दौरान गिर गया था 96 हजार का फोन
इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास ने कहा कि परलकोट जलाशय के ओवर फ्लो पानी में सोमवार को मेरा फोन गिर गया था, अभी मेरा फोन मिल गया है। फोन मेरे हाथ से सेल्फी लेते वक्त फिसल के गिर गया था। गोताखोर लोग कोशिश कर रहे थे लेकिन अंदर पत्थर था तो नहीं मिल रहा था। जल संसाधन के एसडीओ साहब से बात कर मैंने उन्होंने बताया कि यह पानी यूज नहीं होता। जिसके बाद पांच फीट पानी को बाहर निकाला गया। उन्होंने आगे बताया कि सैमसंग कंपनी का S सीरीज का फोन था, जिसकी कीमत लगभग 96 हजार रुपये है। 

विज्ञापन

हालांकि जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राम लाल ढिवर से मिली जानकारी के अनुसार पांच फिट तक पानी को खाली करने का परमिशन मौखिक तौर पर दिया गया था, लेकिन अब तक 10 फिट तक पानी को खाली कर चुके है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed