फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Encounter between security personnel and Naxalites in Kanker

Kanker Naxalite Encounter: सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Sun, 25 Feb 2024 10:57 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Feb 2024 10:57 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए।

विज्ञापन
Encounter between security personnel and Naxalites in Kanker
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान में कांकेर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एसएसबी, बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सल ऑपरेशन में निकली थी, थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम भोमरा-हुरतराई के मध्य जंगल पहाड़ी में जवानों और नक्सली के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में तीन नक्सलियों का शव बरामद किया गया है। वहीं तीन नग भरमार बंदूक बरामद किया गया है। घटना स्थल से दैनिक उपयोगी व नक्सली सामग्री भी बरामद किया गया है। 

विज्ञापन

 

 

कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने बताया कि जिले में नक्सल उन्मूलन के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोमरा, हुरतराई, मिच्चेबेड़ा व उसके आसपास क्षेत्र में नक्सल कंपनी नंबर-05 के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोमरा, हुरतराई, मिच्चेचेड़ा की ओर रवाना हुये थे। आज सुबह आठ बजे थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोमरा-हुरतराई के मध्य जंगल पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ। 

विज्ञापन

 

नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख जंगल- पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये। पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल से तीन पुरूष नक्सलियों के शव, तीन नग भरमार बंदूक एवं दैनिक उपयोगी नक्सली सामग्री बरामद किया है। मृत नक्सलियों की पहचान नही हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed