फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Death of female bear forest department sent it for post mortem in kanker

kanker: मादा भालू की मौत, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चार दिन पहले मृत मिले भालू की जांच जारी

Sun, 14 Apr 2024 01:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Apr 2024 01:18 PM IST
सार

वन परिक्षेत्र अधिकारी रहमान खान का कहना है कि सूचना मिली थी कि भालू मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। भालू की उम्र काफी नजर आ रही है। डॉक्टरों की टीम भालू का पीएम करेंगी जांच के बाद मौत के पीछे के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Death of female bear forest department sent it for post mortem in kanker
मादा भालू की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर वन परिक्षेत्र के ग्राम गढ़पिछवाड़ी के जंगल में एक मादा भालू की मौत का मामला सामने आया है। भालू की मौत के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया, वन विभाग को सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर भालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय लाया है।

विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी रहमान खान का कहना है कि सूचना मिली थी कि भालू मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। भालू की उम्र काफी नजर आ रही है। डॉक्टरों की टीम भालू का पीएम करेंगी जांच के बाद मौत के पीछे के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


चार दिन पहले मृत मिले भालू की जांच जारी

इधर चार दिन पूर्व 11 अप्रैल को सरोना वन परिक्षेत्र के आछीडोंगरी में मृत मिले भालू की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने भालू का शव देखने के बाद भी इसकी सूचना नहीं दी थी। जब किसी ने उसके दोनों पंजे काट लिए तब इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जब वनविभाग की टीम ने मौके पर पहुंच जांच की तो भालू की मौत तीन से चार दिन पूर्व होना पाया गया था। वनविभाग ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। विभाग इस मामले में बारीकी से जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed