फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Cutting of trees was going on indiscriminately in Thema forests in Kanker

Kanker: ठेमा के जंगलों में धड़ल्ले से चल रही थी पेडों की कटाई, ग्रामीणों के पहुंचते ही भागे तस्कर, जांच जारी

Sun, 24 Dec 2023 06:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Dec 2023 06:55 PM IST
सार

वन अधिकार समिति के अध्यक्ष महेश कुमार भास्कर ने कहा सरोना निवासी केसरी चंद जैन द्वारा सरकारी जमीन में लगे पेड़ को पिछले एक सप्ताह से काटा जा रहा है। इसकी शिकायत वन विभाग में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
Cutting of trees was going on indiscriminately in Thema forests in Kanker
ग्रामीणों के पहुंचते ही जंगल से भागे तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में वन विभाग, ग्राम पंचायत, ग्राम सभा के अलावा वन अधिकार व वन प्रबंधन समिति सभी को ठेंगा दिखाते हुए ठेमा में लकड़ी तस्करों ने लाखों रूपये के तीस से अधिक पेड़ मशीनों से काट डाले। जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो तस्कर कटी हुई लकड़ी को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार इसकी सभी जगह शिकायत की गई लेकिन जिम्मेदार विभाग ने इसे रोकने के लिए इमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई उल्टे अवैध रूप से पेड़ काटने वाले लोगों का ही पक्ष लेते रहे हैं।

विज्ञापन

 

वन अधिकार समिति के अध्यक्ष महेश कुमार भास्कर ने कहा सरोना निवासी केसरी चंद जैन द्वारा सरकारी जमीन में लगे पेड़ को पिछले एक सप्ताह से काटा जा रहा है। इसकी शिकायत वन विभाग में किए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह अबादी जमीन शासकीय भूमि है। अवैध रूप से काटना मना किया गया लेकिन कटाई नहीं रूकी।

विज्ञापन
 

वन प्रबंधक समिति की जमुना यादव ने कहा आबादी जमीन से लक़ड़ी काटी जा रही है। गावं के लोगों को जानकारी तक नहीं है। समिति बनी है उससे भी अनुमति नहीं ली गई है। सारे नियमों को दर किनार कर लकड़ी की कटाई की जा रही है। वहीं पूरे मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी सीआर भंडारी ने गोल-मोल जवाब दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed